BREAKING

सामूहिक महामंत्र नवकार जाप का 11वां आयोजन श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन गुजराती संघ व नवकार जाप ग्रुप के द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित।

Share:

रायपुर - सकल जैन समाज में एक रूप में समानता के साथ सर्वमान्य महामंत्र नवकार का जाप श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन गुजराती संघ व नवकार जाप ग्रुप के द्वारा संयुक्त से देसाई भवन, देवेंद्र नगर में आज दिनांक 10/11/2024 को आयोजित किया गया। 

आज का नवकार जाप सरल स्वभावी बा.ब्र. प.पू. श्री चेतनमुनिजी म.सा. एवं प.पू. गुरुणीमैया, प.पू. मुक्त-लीलम-भारतीश्रीजी म.सा. की पदम् रेणुका भद्र परिणामी बा.ब्र.प.पू. प्रिर्यदर्शनाश्रीजी महासती जी आगमज्ञाता मधुर व्याख्यानी बा.ब्र.प.पू. सुधाश्रीजी महासती जी विनयज्ञ बा.ब्र.प.पू. भव्यांशीश्रीजी महासती जी के पावन सानिध्य में सम्पन्न हुआ।

सामूहिक नवकार जाप का आयोजन प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को जैन समाज के किसी भी एक घटक/श्रीसंघ/समिति के साथ संयुक्त रूप से नवकार जाप ग्रुप द्वारा किया जाता है। यह जाप उसी तारतम्य में 11वें क्रम का था। जैन समाज के सभी घटकों की उपस्थिति रही।

स्थानीय संघ से अध्यक्ष श्री दीपक भाई दोषी  व मुकेश भाई ढोलकिया ने सकल जैन समाज का नवकार जाप में पधारने के लिऐ आभार व्यक्त किया।

आयोजन व्यवस्था में विशेष रूप से नवकार जाप ग्रुप के आशीष जैन, राजेन्द्र पारख, तपेश जैन, मनोज पारख, दीपक कवाड, जय संचेती, तन्मय जैन की महत्वपूर्ण सहभागिता रही।

Share:

Popular News