BREAKING

कार्तिक पूर्णिमा पर शत्रुंजय तीर्थाधिराज पट्ट के सम्मुख सामुहिक चैत्यवन्दन।

Share:

पूर्णिमा पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा व गुरुप्रसादी।

रायपुर - जैन चातुर्मास के समापन पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वर जी द्वारा प्रतिष्ठित श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी में श्री सिद्धाचल के पट्ट के सम्मुख चैत्यवंदन किया जावेगा। कार्तिक पूर्णिमा के शुभ दिवस 10 करोड़ मुनि सिद्धाचल पर्वत पर मोक्ष सिधारे थे।


अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि 15 नवम्बर शुक्रवार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर दादागुरुदेव की बड़ी पूजा प्रातः 9 . 30 बजे से आरम्भ होगी। पूजा पश्चात गुरुप्रसादी लाभार्थी परिवारों की ओर से रखी गई है।

Share:

Popular News