BREAKING

कार्यमुक्त डॉक्टर जीवनदीप समिति की राशि पर कर रहा बंदर बांट।

Share:

वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन की रिपोर्ट

कवर्धा - कार्य मुक्त होने के बाद भी डॉक्टर द्वारा जीडीएस जीवनदीप समिति की राशि की बंदर बांट की जा रही है, मामला बोडला ब्लॉक के तरेगांव जंगल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का है, ब्लॉक में बैठे अधिकारी भी साथ गांठ करके बैक डेट में चेक काट दिया गया है।

सोचनीय विषय है एक मशीन जो खरीदी गई है वह ब्लॉक मुख्यालय में नहीं है जबकि ईसीजी मशीन तरेगांव जंगल में लाखों रूपये मशीन की खरीदी की गई है। ईसीजी मशीन को चलाने के लिए ना तो टेक्नीशियन है ना तो कर्मचारी ऐसे में सवाल उठता है कि ईसीजी मशीन किसलिए खरीदी गई है धुल फांक मारने के लिए या जीवनदीप समिति की राशि बंदर बांट करने के लिए।


नाम न छापने के शर्त में एक प्रभारी ने बताया कि यही जीवनदीप समिति की राशि बीएमओ को 30 प्रतिशत कमीशन जाती है प्रभारी वह बीएमओ की संयुक्त हस्ताक्षर होता है। जबकि जीवनदीप समिति की स्पष्ट दिशा निर्देश की मरीजों की मूलभूत सुविधाओं को उपलब्ध कराना इसलिए जीवनदीप समिति से की गई खरीदी की जांच जरूरी है।

Share:

Popular News