रायपुर - श्री आदिनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) मालवीय रोड में आज पौष कृष्ण चतुर्दशी तिथि के अवसर पर श्रावक गणों श्री पार्श्वनाथ भगवान की बेदी के समक्ष प्रतिदिन चल रही आध्यात्मिक प्रयोगशाला शिविर में आज 23 वे तीर्थंकर श्री पार्श्वनाथ भगवान का रजत कलशों से विशेष अभिषेक, शांति धारा एवं पूजन किया। मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन ने बताया कि आज दिनाँक २९/१२/२०२४, तिथि : पौष कृष्ण चतुर्दशी,२५५१ दिन : रविवार को सुबह 8.30 बजे श्रावक गणों ने जिनालय पहुंच कर शुद्ध धोती दुपट्टे धारण किए। मंगलाष्टक पाठ पढ़ कर प्रासुक जल को जल शुद्धि मंत्र पढ़ कर अभिषेक का जल शुद्ध किया। सभी ने अभिषेक पाठ पढ़ कर 23 वे तीर्थंकर पार्श्वनाथ भगवान की प्रतिमा को नाचते गाते जयकारों के साथ लाकर, पांडुशिला में श्रीकार लेखनं कर विराजमान किया। उपस्थित सभी श्रावकों ने श्रीजी का रजत कलशों से समता भाव पूर्वक अभिषेक किया एवं रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा भी की गई। आज की शांति धारा करने का सौभाग्य राज जैन एवं नमन जैन को प्राप्त हुआ। आज की शांति धारा का मंत्रोच्चार से शुद्ध वाचन कोषाध्यक्ष दिलीप जैन गुढियारी द्वारा किया गया। शांति धारा उपरांत सभी ने भगवान की संगीतमय भक्ति भाव से आरती कर अपना जीवन धन्य किया। अंत में सभी ने अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य चढ़ा कर आज देव, शास्त्र,गुरु पूजन,एवं श्री पार्श्वनाथ भगवान का पूजन कर "ॐ ह्रीं श्री पार्श्वनाथ जिनेन्द्राय अनर्घ्य पद प्राप्तये अर्घ्यं निर्वपामीति स्वाहा मंत्रों" से अर्घ्य समर्पित किए। अंत में विसर्जन पाठ कर पूजन विसर्जन किया गया।
आज के कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रेयश जैन बालू, प्रवीण जैन मामा जी, ट्रस्टी संजय जैन सतना, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, उपाध्यक्ष लोकेश जैन, मनीष जैन, आदेश जैन, संदीप जैन, निकेश जैन, समित जैन, कृष जैन एवं मीडिया प्रभारी प्रणीत जैन उपस्थित थे।
सूचनादाता - प्रणीत जैन (मीडिया प्रभारी)