BREAKING

श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मालवीय रोड बड़े मंदिर जी मे भक्तामर विधान श्रृंखला, अभिषेक पूजन, शांति धारा भक्तिभाव से संपन्न हुई।

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर श्री दिगम्बर जैन मंदिर, मालवीय रोड बड़े मंदिर जी में विराजित मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के समक्ष आज 29/12/2024 रविवार भक्तामर विधान श्रृंखला में श्रीमति अनिता, रोशनी दीदी, पलक जैन बाबूलाल टॉकीज परिवार के द्वारा बड़े भी भक्ति भाव से भगवान का अभिषेक पूजन, शांति धारा, भक्तामर विधान पं संजय जैन के मार्गदर्शन में अध्यक्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन एवं कार्यकारणी सदस्य, महिला मंडल, बालिका एवं समाज के अनेक लोगों की उपस्थिति में आनंदपूर्वक संपन्न हुआ।

        पं सौरभ जैन शास्त्री के मार्गदर्शन एवं श्रीमति संध्या जैन एवं संचालन में श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला अंतर्गत समाज के बच्चो ने जैन विधि अनुसार आज संपूर्ण पूजन विधि एवं बाल बोध भाग 1 में व्यसन की जानकारी दी गई, धार्मिक संस्कार बच्चों में उत्साह बना रहे इसलिए सांत्वना पुरस्कार एवं संपूर्ण उपस्थित लोगों के स्वल्पाहार के श्री पलक जैन बाबूलाल टॉकीज परिवार पुण्यार्जक बने।

सूचना प्रदाता :-लोकेश चंद्रकांत जैन उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी

Share:

Popular News