BREAKING

आबकारी विभाग, कबीरधाम की बड़ी कार्रवाई, 56 नग देशी विदेशी मदिरा 7260 र. कीमत का पकड़ा गया।

Share:

कवर्धा - अवैध शराब के खिलाफ इन दिनों आबकारी विभाग के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। अवैध शराब खोरी करने वालों और उससे जुड़े अपराध के खिलाफ कार्रवाई आबकारी विभाग कबीरधाम ने किया है।

    आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे के मार्गदर्शन में अन्य राज्य की अवैध शराब के विक्रय धारण के विरूद्ध दिनांक 28.01.2025 को मुखबीर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार आबकारी वृत्त बोड़ला के ग्राम तुरैया बाहर थाना चिल्फी में आरोपी बृजलाल मेरावी के रिहायशी मकान से 10.08 बल्क लीटर 56 नग मध्य प्रदेश की विभिन्न देशी एवं विदेशी मदिरा जप्त की गई।

  आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915  यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 36, 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया। आबकारी वृत्त बोड़ला प्रभारी अभिनव रायजादा के नेतृत्व में कार्यवाही की गई।  

  इस  दौरान कवर्धा वृत्त प्रभारी गीता साहू, लोहारा वृत्त प्रभारी रामानंद दीवान, वृत्त पंडरिया प्रभारी अभिनव आनंद बख्शी, आबकारी मुख्य आरक्षक विद्या सिंह परमार, आबकारी आरक्षक कमल मेश्राम, जगदीश उईके, अमर पिल्ले, इम्तियाज खान, वाहनचालक राजेश कौशिक, डायमंड साहू का विशेष योगदान रहा।

Share:

Popular News