BREAKING

कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जिला पंचायत क्षेत्र 6 से मुखीराम मरकाम के नाम पर सहमति।

Share:

कवर्धा - जिला पंचायत कबीरधाम क्षेत्र कृमांक 06 से जिला सदस्य पद के लिए ग्राम पचराही में कांग्रेस समर्थित सदस्यों की बैठक रखा गया जिसमें सर्वसहमति से पुनः एक बार भैया मुखी राम मरकाम के ऊपर पार्टी कार्यकर्ताओं ने विश्वास और भरोसा जताया है। बैठक में सभी सेक्टर से आए कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से मुखीराम मरकाम को जिला सदस्य चुनाव में सहयोग का आश्वासन दिया और कहा कि आप के द्वारा निरंतर इस क्षेत्र में सर्वांगीण विकास कार्य किए गए है और जनता आपके प्रति आस्वस्त हैं, आप पुनः इस क्षेत्र में विकास प्रवाहित करेंगे और लोगों के आर्थिक सामाजिक उत्थान के लिए कार्य करेंगे, इस बैठक में आप के नाम को सर्व सम्मति अनुमोदन किया जाता है।

पूर्व राज्य पिछड़ा वर्ग सदस्य महेश चंद्रवंशी सहित मुखीराम मरकाम, भोला राम धुर्वे, लखन सिंह, राजेश धुर्वे, राधेलाल जैसवाल, दुकालू सिंह, ऊंचे राम, रामावतार धुर्वे, श्रवण, दिनेश चंद्रवंशी, नारद चंद्रवंशी, रामभंवर, विश्राम मरावी, ईश्वरी मरकाम, सहदेव सिंह,  सूक्ति, चंदू मरकाम, दुखीराम जी, अमर सिंह, दयाराम सिंह, रामकुमार श्रीवास, बैसाख सिंह, भुनेश्वर वैष्णव, छबि धुर्वे, परदेसी विश्वकर्मा, तुलसी सिंह इत्यादि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share:

Popular News