BREAKING

आबकारी विभाग ने पकड़ा अवैध कच्ची शराबा का जखीरा, जिले के बोड़ला थाना अंतर्गत वनांचल ग्राम पलानीपाट का मामला।

Share:

अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत गैरजमानती कार्रवाई।

कवर्धा - जिले के आबकारी विभाग ने बोड़ला थाना अंतर्गत ग्राम पलानीपाट के जंगल किनारे अज्ञात आरोपी के पास से  प्लास्टिक के 52 डिब्बे में भरा हुआ महुआ पास 1 क्विंटल 40 किलो के साथ ही 160 लीटर कच्ची शराब जरीकेन में बरामद किया है। 16000 की शराब 50 हजार रुपए से अधिक कीमती महुआ पास पकड़ने में कवर्धा जिले की आबकारी पुलिस  सफल हुआ है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क 34 (1) च 34(2) एवं 59 (क) के तहत शुष्क दिवस पर गैरजमानती प्रकरण तैयार किया गया है। इन दिनों जिले के आबकारी पुलिस विभाग सक्रिय और प्रभावी कार्रवाई कर रही है।

Share:

Popular News