कवर्धा - कबीरधाम जिले की आबकारी विभाग ने पड़ोसी राज्य मध्यप्रदेश से स्वराज माजदा ट्रक में भरकर अवैध शराब परिवहन करते पकड़ने में सफलता हासिल किया है।mp09घट531 वाहन में 24650 नग शराब परिवहन करते पकड़ा गया है अनुमानित कीमत 20 लाख रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इंदौर निवासी राजेश जामरे को छत्तीसगढ़ कबीरधाम चिल्फी आबकारी जांच नाका के पास पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(1) क 34(2), 36, 59(क) तहत गैरजमानती कार्रवाई किया गया है। चुनाव को ध्यान में रखकर अंतरराज्यीय संवेदनशील सीमा पर सघन जांच कराई किए जाने बात जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे ने की है। 04/2/2025 को अवैध शराब परिवहन की सूचना विभाग को मौखिक मिला था। जप्त सामग्री परिवहन सहित अनुमानित कीमत 40 लाख रुपए से भी अधिक आंकी जा रही है।