BREAKING

पंडरिया नगर पालिका में कांग्रेस भाजपा के साथ सीधा मुकाबला, वोटिंग होने में 4 दिन शेष घर घर पहुंच रहे प्रत्याशी समर्थन मांगने।

Share:

अध्यक्ष प्रत्याशी को हराने जिताने में 5 वार्डों में निर्दलीयों की भूमिका महत्वपूर्ण।

पंडरिया : नगर पालिका पंडरिया में 18 वार्ड है। यहां अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित है कांग्रेस भाजपा में सीधा मुकाबला है। कांग्रेस की अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती राजीन गायकवाड़ जोगी कांग्रेस से अध्यक्ष चुनी गई थीं एक वर्ष पूर्व कांग्रेस प्रवेश करी थी उस पर ही एक बार फिर से कांग्रेस ने अपना विश्वास जताया है भाजपा ने प्रत्याशी श्रीमती मंजुला कुर्रे को अपना प्रत्याशी बनाया है यह भी एक बार भाजपा शासन काल में 2.50 साल अध्यक्ष रह चुकी हैं। दोनों के बीच सीधा मुकाबला है किंतु 18 पाषर्द चुनकर आना है उनमें से कम से कम 5 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी हार जीत को प्रभावित करेंगे उन 5 निर्दलीय में से 2 लोग चुनाव जीत के आ रहे हैं तीसरा चौथा निर्दलीय भी अबतक बीते दिनों में अपनी बढ़त बनाकर चल रहे हैं पांच भी हार जीत को सीधा प्रभावित कर रहा है।  5 वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी अध्यक्ष प्रत्याशी के हार जीत को पूरी तरह प्रभावित करेंगे। इन निर्दलीयों का समर्थन अपने अपने वार्ड में किसे देते हैं और किसे नुकसान पहुंचाते हैं। भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है। आरोप प्रत्यारोप दोनों पार्टी की ओर से लगाई जा रही हैं। कांग्रेस के पक्ष में एंटी कामबेंशी दिखाई दे रही है तो भाजपा नगर में तीसरी इंजन की सरकार स्थापित करने की बात कह रही है। जाति समीकरण को ध्यान में रखकर बात की जाय तो सतनामी समाज की संख्या अधिक है दोनों पार्टी की निगाह सतनामी समाज की ओर आशा भरी निगाह से देख रही हैं। 18 वार्ड में से 5 वार्ड अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है 2 वार्ड अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।नगर पालिका परिषद पंडरिया दोनों वर्ग का वोट बहुत ही महत्वपूर्ण हैं ऊपर से 5 वार्डों में निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं उनकी भूमिका भी अध्यक्ष प्रत्याशी को हराने जितने में अहम रोल अदा करेंगे। बहरहाल अभी 11 फरवरी को मतदान होना है 4 दिन शेष हैं 5वें दिन वोटिंग होना है 15 फरवरी को गिनती यानिकि फैसले की घड़ी है। तब तक के लिए जनता जनार्दन के पास सभी अपने अपने पक्ष में वोटिंग करने घर घर अपने समर्थक और पार्टी के बड़े नेताओं के साथ आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। नुक्कड़ सभा ले रहे हैं।

Share:

Popular News