BREAKING

पंडरिया व इंदौरी में भाजपा प्रत्याशियों के रोड शो में शामिल हुईं विधायक भावना।

Share:

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील।

कवर्धा - नगरीय निकाय चुनाव के प्रचार-प्रसार के आज अंतिम दिन नगर पंचायत इंदौरी एवं नगर पालिका पंडरिया में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष एवं पार्षद प्रत्याशियों के रोड शो के माध्यम से विधायक भावना बोहरा ने जनता से समर्थन माँगा। जनसमर्थन से हम क्षेत्रवासियों की आकाँक्षाओं के अनुरूप योजनाओं के क्रियान्वयन से प्रगति के लिए अपने प्रयासों और कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे। पंडरिया और इंदौरी नगर की जनता ने पिछले 1 वर्ष में भाजपा के जनहित के विकास कार्यों को जमीनी स्तर पर सफल क्रियान्वयन होते हुए देखा है।  भाजपा अपने संकल्पों को पूरा करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहती है। भावना बोहरा ने रोड से जी नहीं भरा तो सफर आगे बढ़ते हुए अपने कार्यकर्ता और प्रत्याशियों के हौसला अफजाई करने के लिए देर रात तक पंडरिया के विभिन्न वार्डो में लोगों से जनसंपर्क करती रही हैं। नगर में विरोधियों के विरोध जताने का जो स्वाभाविक क्रिया आमतौर पर पब्लिक को प्रलोभन देने की बात को लेकर रहती है। उसे नजर अंदाज कर दिया जाय तो चुनाव प्रचार शांति प्रिय संपन्न होने जा रहा है। मतदान में 24 घंटे से भी कम समय बचा है। 


   पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के लिए नगरीय निकाय चुनाव का प्रथम अनुभव रहा है। कार्य के प्रति जीवटता दृणसंकल्पित कार्यशैली पूरी क्षमता के साथ काम करने का जो जज्बा नगर के जनमानस ने देखा है उसका सुखद परिणाम भी 11 फरवरी को मतदान कर 15 फरवरी को परिणाम  देने वाली है। अबतक पूरी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न होने जा रही है। भाजपा आरंभ से अंत तक बढ़त बनाए रखती हुई दिखाई दे रही है। इस रुझान को सच मान लिया जाय तो भाजपा के पक्ष में पंडरिया नगर पालिका चुनाव का परिणाम कांग्रेस ने जो गलतियां अपने प्रत्याशी चयन में किया है खामियाजा मिलता हुआ दिखाई देता है और लाभ भाजपा को जाता हुआ संदेश दे रहा है? 

        बीते 5 वर्षों में जो निर्माण कार्य कराए गए हैं प्रचार के दौरान नगर में विकास हुए है उन कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार होने का आरोप भी भाजपा ने लगाया गया है। पिछली सरकार में अवैध  कारोबार अपराध को संरक्षण देने की बात कही गई है । नगर विकास और साफ सफाई मूल भूत सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। अपराध को रोकथाम करने में सहायक हो आवश्यक उपकरण लगाए जाने की बात नुक्कड़ सभा में कही गई है। नारी शसक्तीकरण शिक्षा को बढ़ावा के साथ ही स्वास्थ्य की चिंता की गई है। संपूर्ण विकास के लिए नगर में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की अपील विधायक ने किया है।

Share:

Popular News