पंडरिया - नगर पालिका पंडरिया में छुटपुट घटनाएं और मतदान के दौरान हुई कुछ वार्डो में मशीन खराब होने की खबर आने की बात को छोड़ दिया जाएगा तो आम तौर पर चुनाव शांति प्रिय संपन्न हो गई है। वहीं विधायक श्रीमती भावना बोहरा की कार्यशैली लोगों के बीच जन चर्चा का विषय बन गया है।
सुबह 8 बजे से लेकर मतदान के अंतिम समय तक 11209 वोट मतदाताओं के द्वारा 18 वार्ड पार्षद एवं अपने अध्यक्ष चुनने लिए 76.17 प्रतिशत वोटिंग किए हैं। जो कि स्थानीय चुनाव के लिए काफी कम माना जा रहा है। वार्ड 18 में 99 वर्षीय जीवराखन लाल गुप्ता मतदान किए हैं। गुप्ता जी के द्वारा किए गए मतदान से लोकतंत्र मजबूत होने के साथ ही उसकी शक्ति का एहसास होता है।
इस चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता निसहाय नजर आते रहे हैं तो वहीं भाजपा विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा दिन रात चौकन्नी रहकर हौसला अफजाई करते हुए पाई गई हैं। बहाली बार पंडरिया ने अपने विधायक को दमदारी के साथ ओ भी महिला होने के नाते मजबूती से रणनीति बनाकर चुनाव में भाग लेते हुएं देखें हैं उनकी कार्य कुशलता साहस की चर्चा नगर में हो रही है। 18 वार्डों में से 5 पर कांग्रेस 3 पर निर्दलीय 10 पर भाजपा को सफलता मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है वहीं अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित है जिस पर भाजपा ट्रिपल इंजन की सरकार बनने की बात कही जा रही है। कुछ वार्डो में ऐतिहासिक परिवर्तन होने की बात भी हो रही है तो वहीं बहुसंख्यक समाज पहली बार अपने परंपरागत प्रवृति में बदलाव लाकर मतदान करने की बात भी निकलकर साने आ रही है। जिसका सीधा लाभ भाजपा को मिलता हुआ दिखाई दे रहा है। ज्यादातर लोगों के बीच भाजपा प्रत्याशी मंजुला देवी कुर्रे को जीतने की बात चर्चा में है। पंडरिया नगर के लिए हुए नगरीय निकाय चुनाव में भाग लिए सभी पार्षद प्रत्याशियों एवं अध्यक्ष प्रत्याशी का भाग्य EVM मशीन में बंद है। परिणाम आने में कुछ घंटे शेष हैं तब तक अटकलों और अनुमान के आधार पर हार जीत की चर्चा हो होती रहेगी। 15 फरवरी को वोटिंग मशीन में बंद वोटों की गिनती पश्चात परिणाम सही निकलर आयेंगी तभी अटकलों पर विराम लगेगा।