कवर्धा - जिले के 2 नगर पालिका कवर्धा पंडरिया व नगरपंचायत स.लोहारा, बोड़ला, पांडातराई, पिपरिया, इंदौरी के लिए हुए चुनाव में जनता ने 58781 मतों का प्रयोग कर वोटिंग मशीन EVM में बंद कर अपना फैसला दे दिया है। जिनमें से 5 नगर पंचायत 2 नगर पालिका अध्यक्ष चुने जाएंगे तो वहीं 120 पार्षद भी चुने जाएंगे। आज की की रात भारी होने वाली है। रात भर खुली व बंद आंख से स्वयं की हार जीत देखेंगे । दिल की धड़कन गति तेज हो सकती है पर कोई रास्ता सुझने वाली नहीं है। सुबह उठाकर स्नान ध्यान कर अपने अपने ईस्ट देवता को सुखद परिणाम देने का मनौती मनाएंगे किंतु परिणाम तो EVM में बंद है। सुबह स्ट्रांग रूम की ओर निर्धारित समय में पहुंचने का प्रयास करेंगे और परिणाम का धैर्यता से इंतजार करेंगे पर साहब जो आप ने बोया है वहीं तो मिलेगा विनम्रता पूर्वक स्वीकार करना पड़ेगा। कांग्रेस में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के अलावा स्थानीय राजकीय नेता इस चुनाव में सक्रिय नहीं दिखे हैं। भाजपा कवर्धा विधानसभा में डिप्टी सीएम विजय शर्मा के कंधों पर जिम्मेदारीऔर पंडरिया विधानसभा में विधायक श्रीमती भावना बोहरा मोर्चा थामे रखी सक्रीय नजर आ रही थी। दोनों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है तो कांग्रेस भी एंटी कामबेंशी मार के साथ गुटबाजी से जूझ रही थी। भीतरघात और गुटबाजी तो दोनों दलों में देखा गया है। कौन कितना सफल रहा है ये तो परिणाम बताएगा। नगर पालिका कवर्धा में 39726 मतदाता में से 26 826 पंडरिया 14715 में से 11659 लोगों ने मतदान किया है वहीं नगर पंचायत पिपरिया ने 3875 के बदले 3464 पांडातराई ने 5650 पर 4801 बोड़ला 4691 पर 3550 स.लोहारा ने 5879 के बदले 4807 तथा इंदौरी ने 4731पर 3774 कुल 58781यानि 76.12%मतदान किया है। कांग्रेस ने जिले में वापसी की दावे कर रही है तो वहीं भाजपा सत्ता शासन के साथ जनता जनार्दन फैसला देने की बात कह रही है। सच्चाई तो सुबह स्ट्रांग रूम से वोटिंग मशीन EVM बाहर आने के बाद गिनती पश्चात ही पता चलेगा।