February 17, 2025


पंडरिया नगर पंचायत में उपाध्यक्ष चुनाव भी भाजपा के पक्ष में जाने की संभावना!

पंडरिया में दलीय स्थिति 8,6,4 पार्षद।


पंडरिया - नगर पालिका परिषद पंडरिया चुनाव के बाद अब पार्षदों के द्वारा उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव किया जाना है। दलीय स्थिति को देखा जाए तो कांग्रेस के पास 6 सदस्य हैं भाजपा के पास 8 सदस्य हैं और 4 निर्दलीयों की संख्या है जिसमें से दो ने भाजपा से दावेदारी किया था उन्हें टिकट नहीं देने पर निर्दलीय पार्षद चुनाव लड़कर जीत हासिल किया है किंतु एक निर्दलीय पार्षद ऐसे हैं जो किसी दल से संबंध नहीं हैं एक पार्षद कांग्रेस पार्टी से बागी रहा है पूर्व में उसकी मां चुनाव निर्दलीय चुनाव जीत का आई थी इस बार स्वयं जीत कर आया है कांग्रेस पार्टी में शामिल करने और टिकट देने के लिए निवेदन किया था पर उसे नकार दिया गया वह निर्दलीय पार्षद चुनाव जीत कर आया है। इसलिए भाजपा की स्थिति मजबूत दिखाई दे रही है।

भाजपा को उपाध्यक्ष चुनाव में फतह करने के लिए 2 वार्ड पार्षद की आवश्यकता है तो वहीं कांग्रेस को 4 पार्षदों की आवश्यकता है जो कठिन सा लगता है। क्योंकि दलीय आधार पर सिंबल पर चुनाव हुआ है। यहां पर यह भी बताना आवश्यक है कि 4 निर्दलीय पार्षद में से 3 अनुसूचित जाति वर्ग से है एक पिछड़ा वर्ग पार्षद है। अध्यक्ष अनुसूचित जाति महिला है। भाजपा ने जीत दर्ज कराई है। उपाध्यक्ष भी भाजपा के पक्ष में जाता हुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि अभी चुनाव की घोषणा होने में विलंब है ।


Related Post

Advertisement



Tranding News

Get In Touch