पंडरिया - आज नगर पालिका परिषद पंडरिया में भाजपा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती मंजुला देवी कुर्रे जी एवं पार्षदगणों के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुई और सभी नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं सफल कार्यकाल हेतु शुभकामनाएं दी।
पंडरिया नगरवासियों से मिले अपार समर्थन के प्रति हम कृतज्ञ हैं और उनकी जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के समुचित विकास, अधोसंरचना निर्माण, मूलभूत सुविधाओं तथा नगर की समृद्धि के लिए हम सभी के संयुक्त प्रयास से पंडरिया एक आदर्श शहर के रूप में अपनी विशेष पहचान जरुर बनाएगा। हमने आगामी पांच वर्षों में पंडरिया को सर्वसुविधाओं से संपन्न, विकास कार्यों को गति देने एवं आप सभी पंडरिया के मेरे परिवारजनों की आकाँक्षाओं को पूरा करने का जो विजन “अटल संकल्प पत्र” एवं “हमर संकल्प पत्र में रखा है उसे पूरा करने कृतसंकल्पित हैं।