BREAKING

पंडरिया नगर पालिका में किसे मिलेगा उपाध्यक्ष बनने का मौका!

Share:

भाजपा में संभावना प्रबल, सुमित तिवारी या अनुराग ठाकुर दो नाम के आगे लग सकती है मुहर।

कवर्धा - नगर पालिका पंडरिया में कल उपाध्यक्ष चुनाव होना है।संख्याबल को ध्यान में रखा जाय तो भाजपा का पक्ष भरी है किंतु अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति महिला होने के नाते पुरुष प्रधान देश में चर्चा अधिक है। दावेदार तो किसी को भी माना जा सकता है। भाजपा के 8 पार्षद हैं तो कांग्रेस के पास 6 पार्षद हैं 4 निर्दलीय यानि स्वतंत्र पार्षद भी चुनाव जीत कर आने में सफल रहे हैं। सभी निर्दलीयों का झुकाव भाजपा के साथ अधिक है। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने निर्दलीय पार्षदों के पाले मे जाने का अपना पासा फेंका है पर उसमें सफल होते दिखाई नहीं दे रहा है। सत्ता शासन के साथ जाने पर अपनी मंशा जाहिर कर चुके हैं आर्थिक लाभ लेने से कोई चुकाना नही चाहते हैं। ये खेल स्थानीय और शहरी नेताओं ने सिखाया है उसका परिणाम भी भोगना पड़ेगा। खैर बात उपाध्यक्ष चुनाव के संबंध में हो रही है। भाजपा के कुछ स्थानीय नेता सुमित तिवारी को अपनी राजनीति गंवाने के डर से नहीं चाहते हैं सुमित तिवारी नगर पालिका उपाध्यक्ष बने पर नगर में ज्यादा चर्चा उसीका है। बेजुबा सेवा समिति के नाम पर शहर में सभी लोग आसानी से जानते हैं उनका सेवा गांव शहर के लोगों ने देखा है। जानवरों की सेवा करने वाले सुमित इंसानों की से करने में कितना सफल होते दिखाई देंगे ये बात तो आने वाली समय ही निर्धारित करेगा। भाजपा के पास एक नाम और है अनुराग ठाकुर जो लगातार दो बार पार्षद बनने में सफल हुए हैं ये शहर में केबल नेटवर्किंग के मामले में जाने जाते हैं शहर गांव में पर्यावरण संरक्षण समिति में काम करते देखे जाते हैं। पिछले चुनाव में जो भूमिका निभाई है उसे भी सामने रखकर पार्टी के लोग देख रहे हैं।

भाजपा में दो प्रमुख दावेदार हैं पर पंडरिया विधासभा विधायक श्रीमती भावना बोहरा जिसे चाहेंगी वहीं उपाध्यक्ष बनेगा ये बात भी सभी लोग भली भांति जानते हैं। कांग्रेस में जो 6 लोग चुनाव जीत कर आए हैं उनमें राजकिरण सिंह ठाकुर भाजपा मंडल अध्यक्ष रवीश कुमार के भाई को हराकर आए हैं जिसे पंडरिया के लिए बड़ी घटना व उल्ट फेर के नाम पर देखा जा सकता है। और सुनील ठाकुर भी पूर्व पार्षद हैं का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है।किंतु जीत की उम्मीद कम होने के कारण गतिविधि न के बराबर है। बहरहाल तो कल चुनाव के बाद ही पता चलेगा कि पंडरिया नगर पालिका में उपाध्यक्ष बनने का मौका किसे मिलेगा।

Share:

Popular News