BREAKING

आबकारी विभाग की होली त्यौहार के पूर्व अवैध मदिरा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई।

Share:

113 नग देशी प्लेन मदिरा, कीमत 10,170/- रु. पकड़ा गया।

कवर्धा - जिला आबकारी अधिकारी अजय सिंह धुर्वे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अवैध शराब के विक्रय के विरूद्ध होली त्यौहार से पूर्व दिनांक 09.03.2025 को मुखबिर से प्राप्त मौखिक सूचनानुसार के आधार पर आबकारी वृत्त पंडरिया के ग्राम घोघरा थाना पंडरिया में हॉफ नदी के किनारे कुछ लोग अवैध महुआ शराब का निर्माण कर रहे थे, जो आबकारी टीम को आता देखकर भाग गए। मौके पर प्लास्टिक जरीकेन में भरा 80 बल्क लीटर महुआ शराब जप्त किया गया। मौके पर 200 किलोग्राम शराब निर्माण योग्य महुआ लाहन बरामद हुआ जो क्षयशील होने के कारण नष्ट किया गया। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(1) क च, 34(2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण कायम किया गया है। वहीं आबकारी वृत्त पंडरिया के ग्राम रामहेपुर थाना पंडरिया में गोरेलाल दिवाकर पिता नन्हू दिवाकर के रिहायशी मकान की तलाशी ली गई। मकान के कमरे के अंदर दीवान में छिपाकर रखे हुए 113 नग पाव देशी मदिरा प्लेन की शीशी बरामद हुई। उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया। अवैध महुआ शराब की सूचना पर हालांकि आरोपी अज्ञात है किंतु विभाग को कार्रवाई करने में मदद मिल गया है।

Share:

Popular News