BREAKING

महली प्राथमिक शाला मे पाँचवी के बच्चो का विदाई समारोह :-

Share:

कबीरधाम - शासकीय प्राथमिक शाला महली के बच्चों का विदाई समारोह हुवा जिस मे विद्यालय के सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम मे अतिथि के रूप मे श्री अर्जुन चन्द्रवंशी बी आर सी पंडरिया, श्री रामचंद्र साहू सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, श्री ओमप्रकाश चंद्राकर अध्यक्ष शाला प्रबंधन समिति प्राथ. शाला महली, श्री अश्वनी चंद्राकर क्रीड़ा अधिकारी पंडरिया,  श्रीमती कामिनी जोशी अधिक्षिका कस्तूरबा विद्यालय दुल्लापुर,  श्री ईश्वर तिवारी संकुल समन्वयक महली, श्रीमती उमा पाठक पूर्व माध्यमिक शाला रौहा, श्रीमती नीलम श्रीवास्तव पी एम श्री आत्मानंद स्कूल पंडरिया, श्रीमती सूर्य सिंह दुल्लापुर सहित  पालक और अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।


सर्वप्रथम अतिथियों के द्वारा सरस्वती पूजा अर्चना किया गया, फिर विद्यालय के बच्चों के द्वारा अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया, उस के बाद स्वागत गीत और विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, विद्यालय की शिक्षिका श्रीमती सुधा क्षत्रिय और इन्द्राणी सत्यम के द्वारा बनाये गए गेम के माध्य्म बच्चों को खेल खिलाया गया।

विशेष रूप से सभी  पाँचवी के  बच्चो का स्वागत पेपर क्रांउन  पहना कर तिलक लगा कर किया गया सभी बच्चों ने उत्साह पूर्वक  समारोह मे अपनी भागीदारी प्रदान किया। बच्चों को आशीर्वचन सभी अतिथियों के द्वारा प्रदान किया गया।


अंत मे सभी अतिथि और बच्चो के द्वारा फिंगर कलर क्राफ्ट  हस्ताक्षर के साथ बना कर   दिन को हमेशा के लिए यादगार बनाये जो की नवाचार था सभी अतिथियों ने सराहना किये संचालन विद्यालय के प्रधान पाठक पवन पाठक के द्वारा किया गया सभी बच्चों को  उपहार दिया गया।

Share:

Popular News