BREAKING

फगुआ होली पूर्व विधायक ने खेली खूब रंग गुलाल, महिलाएं हुई लाल लाल।

Share:

होली सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, प्रेम, सद्भा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व : - भावना बोहरा

कवर्धा - भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, पंडरिया द्वारा फगुआ होली पूर्व सामुदायिक भवन परिसर, पंडरिया में होली मिलन एवं फाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हो खूब रंग गुलाल खेली और उपस्थित महिला विंग को बधाइयां दी।

इस अवसर पर भावना ने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की बहनों द्वारा इस आयोजन के लिए मैं उनका हार्दिक अभिनंदन करती हूँ। होली का पर्व स्नेह,सद्भा, एकता एवं भाईचारे का प्रतीक है मैं समस्त पंडरिया विधानसभा के मेरे परिवारजनों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं देती हूँ और आग्रह करती हूँ की अपनों के संग रंगों के इस पावन उत्सव को उमंग व उल्लास के साथ मनाएं। इसे बदरंग नहीं होने दे, उपस्थित सभी नारी शक्तियों को  मैं बधाई देती हूँ। महिलाएं गृहणी होने के साथ-साथ एक जनप्रतिनिधि के रूप में भी अपने दायित्वों को पूरा कर रहीं हैं और सामाजिक समरसता व क्षेत्र के विकास में अपनी बहुमूल्य भूमिका अदा रहीं हैं। विधानसभा में महिलाएं अपने सामर्थ्य व कौशल से विभिन्न क्षेत्रों में मान सम्मान बढ़ा रहीं हैं।


उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण के लिए आज डबल इंजन भाजपा सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। ड्रोन दीदी योजना हो या महतारी वंदन योजना महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में मील का पत्थर साबित हो रही हैं। महिला सुपोषण, सुरक्षा, शिक्षा, सशक्तिकरण और प्रोत्साहन के लिए योजनाओं के माध्यम से आज महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया जा रहा है। सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के लक्ष्य से भारतीय जनता पार्टी हर व्यक्ति एवं वर्ग के विकास, अधोसंरचना निर्माण एवं आमजनों के उत्थान के लिए अनवरत कार्य कर रही है। इन्ही जनहित व विकास कार्यों के प्रति जनता ने भाजपा पर अपना अटूट विश्वास व्यक्त करते हुए प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है। नगरीय निकाय चुनाव से लेकर त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी लगभग 50 प्रतिशत महिलाएं जीतकर आई हैं और अपने क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। पंडरिया क्षेत्र के खुजली के लिएजो संकल्प किये हैं उन्हें मूर्तरूप देने के लिए लगातार प्रयास कर रहें हैं।  पंडरिया विधानसभा का हर गाँव,शहर व नगर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा। 

 होली का पर्व पूरे देश में धूमधाम एवं हर्सोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व बुराई की अच्छाई पर जीत का पर्व है। यह सिर्फ रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, सद्भा और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का पर्व  है। छत्तीसगढ़ में होली का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। होलिका दहन प्रहलाद की भक्ति और उनकी आस्था को एक उत्सव के रूप में मनाया जाता है। हमें यह बात भी याद दिलाती है चाहे बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों न हो अंत में अच्छाई, सच्चाई और विश्वास की हमेशा जीत होती है। इसका भी अनुसरण करना चाहिए। होली मिलन समारोह में महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Share:

Popular News