रायपुर - छत्तीसगढ़ में बजट सत्र 2024-25 के अंतिम दिन शुक्रवार को विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह ने उत्कृष्ट विधायकों की घोषणा करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा को वर्ष 2024-25 के उत्कृष्ट विधायक के रूप में उनके नाम की घोषणा की। भावना बोहरा ने वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न हुए बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में विधानसभा में विभिन्न विषयों पर चर्चा के दौरान सक्रियता से भाग लिया, वहीं क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़ें प्रमुख मुद्दों और जनता के हित को ध्यान में रखते हुए उनकी समस्याओं के समाधान व आवश्यकताओं को लेकर मुखर रही, इस दौरान उन्होंने कई ऐसे विषय भी उठाए जो जनता की मूल भावनाओं से जुड़े हुए थे।
विधानसभा सहित प्रदेश में संचालित हो रहे विकास कार्यों और योजनाओं के साथ-साथ सरकार का पक्ष भी रखा। वे लगातार विधानसभा में उपस्थित रहीं एवं सदन की गतिविधियों में सक्रियता से भाग लिया। इस वर्ष पंडरिया विधानसभा सहित प्रदेश, महिला, युवा, उद्योग,शिक्षा जैसे विभिन्न विषयों से जुड़ें प्रश्न सदन में किया। उत्कृष्टता के लिए जनता का आभार व्यक्त करती हूँ क्योंकि उत्कृष्ट विधायक बनने का अवसर उनके विश्वास,सहयोग और मार्गदर्शन से मिला है यह सम्मान मैं उन्हें ही समर्पित करती हूँ। सदन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय , का भी आभार व्यक्त करती हूँ। बीते एक वर्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, व वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ सदन के सभी सम्मानीय सदस्यों से बहुत कुछ सिखने को मिला। अपने क्षेत्र सहित प्रदेश से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों तथा जनहित के मुद्दों को विधानसभा के पटल पर रखने का अवसर मिला।मैनें हमेशा ही जनता की सेवा और एक जनप्रतिनिधि के रूप में जनता ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे पूरा करने का प्रयास किया है।
उन्होंने आगे कहा कि आज उत्कृष्ट विधायक का सम्मान मिलना मेरे लिए जितना गर्व का विषय है उतना ही मेरे लिए एक अहम जिम्मेदारी है कि इस सम्मान के प्रति मैं निरन्तर अपने दायित्वों को पूरा करती रहूँ जिसके लिए मैं आश्वस्त करती हूँ कि जब भी मुझे अवसर मिलेगा पूरी तत्परता से क्षेत्र एवं प्रदेश से जुड़े मुद्दों सहित जनहित के विषयों को सदन के समक्ष रखती रहूंगी। हमारा यही प्रयास है कि जनता ने जिस विश्वास से हमें एक जनप्रतिनिधि के रूप में जो अहम जिम्मेदारी दी है उसे निभाते हुए उनके हितों की सुरक्षा, समस्याओं का निराकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता तथा क्षेत्र के विकास हेतु पूर्ण पारदर्शिता और जनजागरूकता के साथ कार्य करें।
आपको बताते चले की उत्कृष्ट विधायक के चयन समिति के द्वारा किया जाता है। चयन प्रक्रिया में सदस्य को चुनने हेतु वर्ष 2024-25 की अवधि में संपन्न बजट सत्र, मानसून सत्र एवं शीतकालीन सत्र में उस सदस्य के आचरण, संसदीय प्रक्रियाओं व परंपरा का पालन करने तथा विधानसभा अध्यक्ष के निर्देशों का पालन करने सहित सदन में होने वाले विभिन्न चर्चाओं, प्रश्नकाल, शुन्य काल जैसे होने वाले विभिन्न चर्चाओं में सक्रियता के साथ भाग लेते हुए अपनी उपस्थित दर्ज कराने पर सर्वसम्मति से उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाता है।