BREAKING

महामाया सेवा समिति के द्वारा मां महामाया को समर्पित 116 वा चरण सफाई अभियान सम्पन्न।

Share:

उन्मुक्त हृदय से देने वाले ????‍♂️ बलशाली हिम्मतवाले हम, पत्थर को भी पिघला दे वो ????‍♂️ मदमस्त नगर मतवाले हम।

पंडरिया - रचनात्मक कार्यों में अग्रणी पंडरिया नगर के योद्धाओं और मातृ शक्ति के द्वारा सर्वत्र स्वच्छता का संदेश प्रसारण के साथ महामाया मंदिर परिसर को, सड़क किनारे को ,
तथा शनि मंदिर परिसर के आसपास जबरदस्त साफ सफाई कर नवरात्रि से पहले भक्ति भाव से सफाई कार्यपुष्प आराध्य के चरणों में समर्पित किया गया।


ज्ञात हो की यह अभियान 2अक्तूबर 2017 से प्रति रविवार 2 घंटे स्वच्छता कार्य के रूप में महामाया सेवा समिति के द्वारा संचालित है आज के 116वा चरण सफाई अभियान में  संस्कृति महिला ग्रुप से श्रीमति अर्चना सिंह, शैल बिशन जी, उर्वशी चंद्रवंशी जी का विशेष सहयोग मिला साथ ही महिला प्रमुख श्रीमति संगीता हलवाई जी, विजया लक्ष्मी शर्मा जी, पुष्पा चौबे जी, गर्ल्स ग्रुप से राधिका अहिरवार, ज्योति कुर्रे के साथ, महामाया सेवा समिति अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, सचिव अभिषेक शर्मा, सक्रिय पार्षद वार्ड 12 अनुराग सिंह, वार्ड 6 पार्षद बालमुकुंद "शेरा "धावलकर और उनकी टीम (सालिक, दीपचंद, संतोष, सुरेश, शिव, शरद, सुमित), पार्षद वार्ड 17 संदीप साहू जी, पत्रकार न पा ब्रांड एंबेसडर मोहन राजपूत जी,ब्रांड एंबेसडर राजीव श्रीवास्तव जी, प्रफुल्ल बिसेन जी समिति प्रबंधक - मनेंद्र शांडिल्य, मनीष सोनी, रेहूटा नवनिर्वाचित सरपंच मोहित महिलांग, युवा प्रमुख मनीष पांडेय, राजू सोनी, अथर्व सोनी, जीवन देवांगन, रिंकू हलवाई, पूर्व सफाई दरोगा मोती शुक्ला, प्रदेश युवा मोर्चा कार्यकारणी प्रियेश शुक्ला, के साथ नगर के सक्रिय, जागरूक और उत्साही जनमानस तथा प्रबुद्धजनों का विशेष सहयोग मिला 
इस आयोजन में पंडरिया सीएमओ सर अभिषेक सिंह जी का विशेष मार्गदर्शन की प्राप्ति  के साथ पूरी नगर पालिका परिषद टीम का महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ।

????आप सभी का धन्यवाद????
विनीत महामाया सेवा समिति पंडरिया

Share:

Popular News