वरिष्ठ पत्रकार रामकुमार टंडन
कवर्धा - पंडरिया विधानसभा की सजग प्रहरी उसके उत्थान विकाश के संबंध में निरंतर चिंतन करने वाली विधायक श्रीमती भावना बोहरा छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपने कार्यों के प्रति समर्पण लगन के साथ निर्धारित लक्ष्य प्राप्ति की ओर बढ़ती गई और उन्हें सम्मान के रूप में विधानसभा की समिति ने उत्कृष्ट विधायक के रूप में नवाजा है पंडरिया विधानसभा ही नही पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव के विषय होने के साथ ही जनता का मान श्रीमती भावना बोहरा ने बढ़ाया है।
पंडरिया की धरती ने अपने महान विभूतियों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्रदान किया है। उनमें से उन दिनों की बात है जब अविभाजित मध्यप्रदेश में लोरमी हमारी विधान सभा हुआ करती थी उस समय स्वर्गीय पंडित राजेंद्र प्रसाद शुक्ला, अधिवक्ता निरंजन प्रसाद केशरवानी, फूलचंद जी जैन, मुनिराम साहू के अलावा भूपेंद्रसिंह ठाकुर, बैजनाथ चंद्राकर, धर्मजीतसिंह ठाकुर को सेवा अवसर प्रदान किया है। छत्तीसगढ़ राज्य बनाने के बाद ठाकुर धर्मजीत सिंह, मोहम्मद अकबर भाई, मोतीराम चंद्रवंशी, श्रीमती ममता चंद्राकर और वर्तमान में श्रीमती भावना बोहरा जी को जन सेवा का अवसर पंडरिया की धरती ने दिया है। मैं ये तो नही कहता कि ऊपर के विधायकों ने जन सेवा में कोई कमी किया है किंतु भावना ने बहुत ही अल्प समय में जो मुकाम हासिल किया है निसंदेह क्षेत्रीय विकास के प्रति समर्पण व जीवटता की दृणसंकल्पित कार्यशैली को दर्शाता है। इससे ऐसा प्रतीत होता है भविष्य में विकास की नई ऊंचाईयों को आगे बढ़ाने की दिशा को गति मिलेगी। "जत्था नामः तथा गुणा:" को परिभाषित करती हुई भावना एक ऐसी विधायक बन गई हैं जो किसी ने भी आज तक नही किया है। सेमरहा की घटना को कौन नही जानता है। उस पर विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने जो जनता के प्रति अपनी जन सेवा की भावना को संजोय हुए बड़ा ह्रदय दिखाया है अविस्मरणीय है। मिशाल के तौर पर हमेशा इतिहास में जनता याद करेगी। विधानसभा के अंतिम चोर छोटा सा गांव रणवीरपुर बसा है जहां निवास स्थान है। विधानसभा की बनावट को ध्यान में रखकर देखा जाता है जो पंडरिया क्षेत्र के पहुँचविहीन गांव तेलियानी लेदरा के आश्रित ग्राम पकरीपानी, सेंदुरखार, सराईसेत से लंबी दूरी तय करना पड़ता है किंतु विधानसभा के 7 मंडल में 7 स्थान पर अपनी कार्यालय खोलकर जो सेवा दे रही हैं निश्चित ही दूरी की फासला को पास कर दिया है। मेडिकल की क्षेत्र में जो सेवा दे रहीं हैं सेवा की भावना को प्रत्यक्ष प्रदर्शित करता है। कार्यशैली पुरुष प्रधान देश में बेहद ही जुझारू हैं। 14 किलो मीटर बकेला हाफ डायवर्शन नहर निर्माण कार्यक्रम अदभुत है जिन गांवों को रेड जोन में शामिल किया गया है उस क्षेत्र को पानी मिलने की संभावना बढ़ गई है। हरि नाला की समस्या को टकटकीय लगाए किसी भगीरथ की बाट जोह रहा था पंडरिया वह निर्माणाधीन है। डबल इंजन की सरकार ही नही ट्रिपल इंजन सरकार बनाने में सफल रही हैं।