पंडरिया - परहित से बड़ा धर्म नही,स्वच्छता से बड़ा कर्म नही* इस शास्त्र सम्मत सिद्धांत को परिभाषित करते हुए महामाया सेवा समिति, आर एस एस टीम, महिला समूह, नगर पालिका टीम तथा जनप्रतिनिधियों के द्वारा 117 वा सफ्ताह सफाई अभियान गुरुद्वारा, हनुमान मंदिर, बैरासीन मंदिर, शीतला मंदिर परिसर तथा शहीद स्मारक तक चलाया गया, जिसमे RSS के पूरे सदस्य उनके प्रमुख संतोष जैन, कल्याण सिंह ठाकुर, रितेश सिंह, रामकुमार यादव, आकाश ठाकुर के साथ नगर पालिका परिषद अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी ने शक्तिशाली और विशेष सहयोग प्रदान किया।
संस्था प्रमुख,सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी ने कहा यह अभियान 2 अक्टूबर 2017 से माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से प्रभावित होकर अब तक संचालित है जो नगर की साफ सफाई कर स्वच्छता का अलख जगाने तथा नगर को स्वच्छ, सुंदर और स्वथ्य बनाने के लिए कृत्संकल्पित होकर निरंतर कार्य कर रहे है।
आज के इस बलशाली तथा गौरव पूर्ण आयोजन में महिला प्रमुख = संगीता हलवाई, विजया लक्ष्मी शर्मा, राधिका अहिरवार, वार्ड 11पार्षद किरण धूलिया, रानी यादव, धान निषाद के साथ सी एम ओ सर अभिषेक ठाकुर, नगर पालिका कर्मचारी टीम तथा महामाया सेवा समिति से सचिव (विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक) अभिषेक शर्मा, वार्ड 12 के पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, वार्ड 5 पार्षद श्याम चरण बंजारे, वार्ड 6 पार्षद बालमुकुंद शेरा धावलकर, पूर्व पार्षद विजय बर्मन, रमतला प्रमुख मनमोहन साहू, समिति प्रबंधक=मनेंद्र शांडिल्य, राजू सोनी, अथर्व सोनी, पूर्व सफाई दरोगा मोती शुक्ला, दयाल दास कुर्रे, न पा अध्यक्ष प्रतिनिधि जैकी भाई, नवल किशोर पांडे तथा स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर रामकिशोर बैस और नगर के जागरूक प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
संतोष जैन जी ने स्वतंत्रता सेनानी शहीद स्मारक को यह अभियान समर्पित कर RSS की पूरी टीम के साथ हिंदू नववर्ष के साथ नवरात्रि की शुभकामनाए प्रेषित कर सर्वत्र स्वच्छता का संदेश दिया।
हम सभी की अपील = आप अपने घर, दुकान प्रतिष्ठान, कार्यालय तथा आसपास को स्वच्छ रखने का प्रयास जरूर करे हमारा नगर स्वस्थ, शक्तिशाली और बहुत खूबसूरत होगा।
????जय महामाया????
विनीत=महामाया सेवा समिति पंडरिया 30/3/2025