BREAKING

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर एसबीआई शिखर युवा मंच द्वारा बैजलपुर मे स्वास्थ्य शिविर का आयोजन।

Share:

कवर्धा - विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर पहुंचे बोड़ला बीएमओ पुरुषोत्तम राजपूत ने बताया कि सुबह पैदल चलना चाहिए गर्मी बढ़ रही है ऐसे मे पानी अधिक मात्रा में पीना है सिर पर कपड़ा लगा करके चलना है विश्व स्वास्थ्य दिवस पर बेहतर स्वास्थ्य रहने के लिए छः प्रकार के योग -

स्टार जंप करने से ऊर्जा बढ़ती है दिल और मांसपेशियां मजबूत होती है 

स्क्वाट्स योगा करने से ग्रोथ हार्मोन बढ़ता है और फेफड़ों की क्षमता बढ़ती है

इंचवार्म से एक साथ पूरे शरीर की एक्सरसाइज हो जाती है

स्कॉर्पियन प्लैंक पूरे शरीर की क्षमता बढ़ाता है शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाता है रीड की फ्लैक्सिबिलिटी बढ़ती है शरीर मजबूत होता है

वॉल शीट बिना मूवमेंट किए जोड़ों की मजबूती बढ़ती है 

योग के साथ साथ एक्टिविटी भी जरूरी है 

इस मौके पर ब्लॉक प्रोग्रामिंग मैनेजर रूपेश साहू, आरएमओ डॉक्टर कमलेश जांगड़े, सेक्टर सुपरवाइजर एस बिश्नोई व एसबीआई फाउंडेशन के स्वास्थ्य टीम के साथ ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Share:

Popular News