पंडरिया - नगर के व्यवसायी और समाज सेवा के कार्यों में हमेशा आगे रहने वाले सरदार जसपाल सिंह सलूजा की पुत्री हरलीन कौर को एमिटी यूनिवर्सिटी कालेज में एल एल एम मे प्रथम स्थान प्राप्त करने पर गोल्ड मेडन हासिल किया एमिटी यूनिवर्सिटी के शानदार कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री रमन डेका के द्वारा हरलीन कौर को गोल्ड मैडल देकर सम्मानित किया गया।
बचपन से पढाई में होनहार हरलीन की इस कामयाबी पर परिवार और नगर में हर्ष का माहोल है हरलीन की इस कामयाबी पर शुभचिंतको ने बधाई दी और सुनहरे भविष्य की मंगल कामना की है।