BREAKING

34 नग पाव देशी अवैध मदिरा के साथ आरोपी को पकड़ने में विभाग सफल।

Share:

कवर्धा - आबकारी वृत्त सहसपुर लोहारा  के अंतर्गत ग्राम डोंगरिया में गश्त के दौरान अवैध शराब विक्रय एवं धारण की आकस्मिक मुखबिर सूचना पर अमरजीत पिता अंबिका सतनामी के निवास पर दबिश दी गई। विधिवत तलाशी लेने पर आरोपी के मकान से कुल 34 नग पाव देशी मदिरा प्लेन की शीशी बरामद हुई।

मदिरा को मौके पर जप्त किया गया एवं उक्त आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम वर्ष 1915 यथा संशोधित की धारा 34(1)क, 34(2), 59(क) के तहत प्रकरण कायम कर जेल दाखिल कर न्यायिक रिमांड में लिया गया।

Share:

Popular News