पंडरिया - कश्मीर घाटी पहलगाम में हुए आतंकिय हमले के ऊपर चारों तरफ निंदा हो रही है। चाहे राजनीति गैरराजनीति सामाजिक संगठन शासकीय गैस शासकीय संगठन हो सभी ने अपने अपने तरह से 27 बेकसूर सैलानियों पर अंधाधुंध बंदूक चला कायराना हरकत किए। उसको निंदा कर रहे हैं। लोग आक्रोशित हैं। इसी कड़ी मे राष्ट्रीय मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो छत्तीसगढ़ के टीम ने पंडरिया गांधी चौक के पास जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का विरोध प्रदर्शन एवं कैंडल मार्च किए हैं। संगठन के अध्यक्ष मलाईका सिंह राजपूत एवं सदस्य वालंटियर उपस्थित रहे।