पंडरिया - पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया ने पौधारोपण कार्य का सात वर्ष पूर्ण कर 8 वें वर्ष में प्रवेश कर लिया है। इस अवसर पर समिति के सदस्यों द्वारा नगर के मंडी परिसर में कदम्ब का एक पौधा रोपित कर लोगों से पौधारोपण करने तथा संरक्षित करने की अपील की।
इसी दौरान अधिवक्ता भास्कर देवांगन, चंद्रकुमार सोनी व अनुराग ठाकुर ने भावना सेवा समिति के नाम से कोनाकार्पस का एक पौधा लगाया। समिति द्वारा 24 जून 2018 को नगर में पौधा लगाने का कार्य प्रारंभ किया गया था। जिसके बाद लगातार पौधारोपण करने का कार्य कर रहे हैं।
2500 से अधिक पौधे लगाए गए - पर्यावरण संरक्षण समिति द्वारा पिछले सात वर्षों में नगर में करीब 2500 से अधिक पौधे लगाए गए हैं,जिसमें से अधिकतर पेड़ का रूप ले लिया है। इसी तरह नगर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में सहयोगियों समिति के साथ मिलकर 26000 से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। समिति के सदस्य मोहन राजपूत ने बताया कि नगरवासी अपने हर अवसरों पर समिति के साथ मिलक़र पौधा रोपण करते हैं। जिसमें नगर के सभी वर्ग शामिल हैं। समिति के सहयोग के लिए नगर के व्यापारी, कर्मचारी, जनसेवकों, जनप्रतिनिधि, नगरवासियों व क्षेत्रवासी समिति के साथ पौधा लगाकर सहयोग प्रदान करते है।
पौधरोपण के दौरान भास्कर देवांगन, चंद्रकुमार सोनी, मोहन राजपूत, अनुराग ठाकुर, गोविंद रजक, चंद्रप्रकाश राजपूत, राजीव श्रीवास्तव, एस एल कुर्रे सहित अनेक लोग उपस्थित थे।
भूजल संरक्षण की अपील - पर्यावरण संरक्षण समिति पंडरिया ने लोगो से बरसात के पानी को संरक्षित करने की अपील करते हुए विगत दिनों जिले में खोदे गए सोखता गड्ढे की सराहना की है।तथा भूजल बढ़ाने के लिए इसे जरूरी बताया है।समिति ने सभी क्षेत्र वासियों को भूजल में वृद्धि हेतु वर्षा के जल को रोकने तथा व्यर्थ न बहने देने की अपील की है।जिससे क्षेत्र में हो रही जल संकट से निजात पाया जा सके।