स्वामी विवेकानंद शिशु मंदिर पंडरिया में स्कूल के नन्हे बच्चों के द्वारा रिबन काटकर बड़े उत्साह से विद्यालय में प्रवेश के साथ इन पलो को विशेष और अविस्मरणीय बनाया गया।
शाला प्रवेश उत्सव के इस शुभ अवसर पर दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ सभी का स्वागत तथा बच्चो में मिष्ठान वितरण किया गया।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शाला विकास समिति अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी, सक्रिय पार्षद वार्ड 12 अनुराग सिंह ठाकुर, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा, प्राचार्य मनेंद्र शांडिल्य, सागर शर्मा एवम समस्त स्कूल स्टाफ, तथा प्यारे प्यारे बच्चो के साथ उनके पालकगण उपस्थित रहे।
खास अतिथियों ने शानदार उद्बोधन के साथ सभी को बधाई प्रेषित किया तथा पार्षद अनुराग सिंह के द्वारा स्कूल कार्य हेतु चेयर्स (कुर्सियां) ससम्मान स्कूल प्रबंधन को भेट किया गया। अंत में राधिका अहिरवार जी के द्वारा सभी उपस्थित लोगो का आभार प्रदर्शन कर श्रेष्ठ शिक्षा के लिए अपने आराध्य से प्रार्थना किया गया।