June 07, 2026


विश्व साइकिल दिवस पर कबीरधाम पुलिस का फिटनेस संदेश, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में निकली साइकिल रैली"

"Sunday on Cycle अभियान के तहत अधिकारियों-कर्मचारियों ने दिया स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं अनुशासन का संदेश"

कबीरधाम, 07 जून 2026 - विश्व साइकिल दिवस एवं Sunday on Cycle अभियान के अवसर पर आज कबीरधाम पुलिस द्वारा स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण एवं फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष साइकिल रैली एवं पैदल वॉकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, कबीरधाम से हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह के नेतृत्व में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री आशीष शुक्ला, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी श्री कृष्ण कुमार चंद्राकर, श्री अखिलेश कौशिक, श्री भूपत सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री पुष्पेंद्र सिंह सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय तथा जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों एवं काली गार्डन क्षेत्र में पैदल वॉकिंग की गई तथा तत्पश्चात साइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को नियमित व्यायाम, स्वस्थ जीवनशैली एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। रैली शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर पुनः पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची, जहां कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि "साइकिल केवल एक परिवहन का साधन नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन, स्वच्छ पर्यावरण और अनुशासित दिनचर्या का प्रतीक है। नियमित साइकिलिंग एवं शारीरिक गतिविधियां व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कबीरधाम पुलिस सदैव समाज में सकारात्मक संदेश देने एवं जनजागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी।"


उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं आम नागरिकों से अपने दैनिक जीवन में साइकिल एवं अन्य स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि स्वस्थ व्यक्ति ही स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने फिट इंडिया, स्वस्थ जीवनशैली तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए नियमित रूप से साइकिल चलाने एवं शारीरिक गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया। कबीरधाम पुलिस द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायी कार्यक्रम को नागरिकों द्वारा भी सराहा गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch