BREAKING

मुख्यमंत्री का पंडरिया में प्रथम आगमन, विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित 5 बस सेवा का शुभारंभ।

Share:

पंडरिया क्षेत्र को मिलेगा करोड़ों का सौगात।

कवर्धा :- मुख्यमंत्री बनने के बाद कल सुबह अपने निर्धारित कार्यक्रमानुसार विष्णु देव साय पंडरिया पहुंचेंगे ।विधायक श्रीमती भावना बोहरा के द्वारा रखे गए विभिन्न स्थानों पर विकास से संबंधित लोकार्पण एवं भूमिपूजन के अलावा विद्यार्थियों के लिए 5 निःशुल्क बसों का शुभारंभ विष्णुदेव साय करेंगे।

             इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री, वर्तमान विधानसभा अध्यक्ष डॉ.रमन सिंह के अलावा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा,प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, संसद संतोष पाण्डेय लोकप्रिय उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा उपस्थित रहेंगी। 


    कार्यक्रम 6 जुलाई को पी.एम.स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में सुबह 11 बजे रखा गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय पंडरिया स्थित सरदार बल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना में हेलीकॉप्टर के द्वारा निर्धारित समय पर पहुंचेंगे और 61 कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन कार्य पंडरिया में करेंगे साथ ही विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क 5 बस सेवा  विधायक के द्वारा किया जा रहा है उसका भी शुभारंभ करेंगे। इसके अलावा महिला शसक्ति कारण के क्षेत्र में काम कर रही नारी शक्ति को महतारी अलंकरण सम्मान भी दिया जाएगा। इस तरह मुख्यमंत्री के साथ आए अतिथिगण दो पहर तक व्यस्त कार्यक्रम में शामिल रहेंगे। इसके लिए जोरों से तैयारियां चल रहीं हैं। भाजपा कार्यकर्ता मंडल पदाधिकारियों  के साथ ही निचले स्तर के जनप्रतिनिधियों को अधिकाधिक संख्या में  पहुंचने और आम लोगों को भारी संख्या में उपस्थित हो कार्यक्रम में शामिल होने का निवेदन किया गया है।

Share:

Popular News