कवर्धा - पंडरिया विधान सभा के इतिहास में पहली बार किसी विधायक के द्वारा महाविद्यालय के छात्र छात्राओं को निशुल्क 5 बसों को सेवा के लिए विधायक श्रीमती भावना बोहरा के द्वारा संपर्पित किया गया है जिसका शुभारंभ हुआ है। विधायक के करकमलों से 72 करोड़ों रुपयों के लगत से होने वाली विकास के 61 कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन भी किया गया है।
अपने उद्बोधन में भावना ने कहा कि भरी बारिश के बीच बड़ा कार्यक्रम हुआ है। 12 से 15 हजार लोग उपस्थित हैं आप सब बड़े संख्या में उपस्थित हुए हैं उसके लिए सभी को धन्यवाद बधाई प्रणाम करती है सभी का सहयोग हमेशा मिलता रहे जिससे विकास को गति दिया जा सके। संसद संतोष पाण्डेय ने भी सभा में भीड़ देखते हुए विधायक की मेहनत ने रंग लाई लाई है जो भीड़ दिखाता है अनुकरणीय है उन्हें मै धन्यवाद ज्ञापित करता हूं। भीड़ देख अपने चिर परिचित अंदाज में सभा को उत्साहित हो संबोधित भी किया है। वर्चुवल कार्यक्रम के माध्यम उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, डॉ रमन सिंह, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी शामिल हो विधायक के द्वारा रखे गए मांग पर विष्णु देव साय ने उद्बोधन करते हुए रनवीरपुर में उप तहसील, वीरेंद्र नगर में कॉलेज खोलने, नगर पालिका भवन, नालंदा परिसर, सामुदायिक भवन निर्माण, हाफ नदी से दो किलोमीटर की सड़के कुंडा में महाविद्यालय खोलने आदि का घोषणा किया है।