BREAKING

भोरमदेव में आबकारी विभाग ने लगाया प्रसादी वितरण स्टाल, बड़ी संख्या में लोग ले रहे लाभ।

Share:

कवर्धा - इन दिनों श्रवण मास में भोरमदेव मंदिर में जलाभिषेक एवं दर्शन करने राजनेताओं के साथ क्षेत्रीय नेतागण व स्थानीय लोगों के अलावा दुरस्त अंचल से भी बड़ी संख्या में आ कर मन्नते मांगने तथा अपनी कामयाबी को लेकर धन्यवाद ज्ञापित करने आ रहे हैं। इस बीज आगंतुकों को जलपान प्रसादी वितरण व्यवस्था जिले के आबकारी विभाग कर्मचारीगण अपने अधिकारी के निर्देशन में बखूबी निभा रहे हैं।

     जिले के आबकारी विभाग ने अपने अधिकारी कर्मचारियों के सहयोग से भोरमदेव मंदिर दर्शन करने जलाभिषेक करने कांवड़िया दल आ रहे हैं। पूरे मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की जयकारा लगाया जा रहा है,परिसर जयघोष से गुंजायमान होता है.

श्रवण मास के प्रथम सप्ताह से पद यात्रा आरंभ हो कांवड़ियों का जत्था लगात तीसरे सप्ताह के अंतिम चरण में भी बड़ी संख्या में आ रही हैं। क्षेत्र सहित आसपास और दूरदराज से श्रद्धालुगण आ जा रहे हैं उनके प्रसादी वितरण व्यवस्था में एक कदम आगे बढ़ जिले के आबकारी विभाग कर्मचारीगण पूरी निष्ठा ईमानदारी के साथ स्टाल लगा कर सेवा कर रहे हैं। जन सेवा को ही विभाग ने भागवत से मानकर अपना फर्ज निभा रहे हैं। विभाग के अफसरों ने बताया कि विगत वर्षानुसार इस वर्ष भी हमारे द्वारा जिला प्रशासन के निर्देशन में प्रसादी आगंतुकों जरूरत मंद लोगों को वितरण सुविधा दी जा रही है। गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा दर्शनार्थी कांवड़िया दल आ रहे हैं।

Share:

Popular News