पंडरिया - स्वामी विवेकानंद शिशु मंदिर पंडरिया में 79 वा स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शाला विकास समिति अध्यक्ष, सांसद प्रतिनिधि कॉलेज पंडरिया के शानदार उद्बोधन भाषण के साथ आज के इस गौरव पूर्ण आयोजन में शाला विकास समिति सचिव, अभिषेक शर्मा जी, प्राचार्य मनेंद्र शांडिल्य, सागर शर्मा, राजेश सोनी, गोलू भाई, अथर्व सोनी(जुलु) तथा पालक वृंद के साथ राधिका अहिरवार और सभी स्कूल टीचर्स स्टाफ, तथा नन्हे मुन्ने प्यारे प्यारे बच्चे उपस्थित रहे।
धूप, दीप, ध्वजारोहण, राष्ट्रगान फिर मिष्ठान वितरण के साथ पंडित अभिषेक शर्मा जी का जन्मदिन सभी ने बड़े खूबसूरत अंदाज में शानदार तरीके से सेलिब्रेट किया। अंत में सभी का आभार प्रदर्शन कर कार्यक्रम को सम्पूर्ण किया गया।