पंडरिया - पंडरिया महाविद्यालय में छ.ग. रजत जयंती समारोह 2025 सम्मान के साथ सम्पन्न। पूर्व छात्र छात्राओं का अभिनंदन और सम्मान के साथ प्राचार्य मधुसूदन राजपूत जी के साथ समस्त कॉलेज स्टाफ के सहयोग से पंडरिया महाविद्यालय में गरिमापूर्ण समारोह का सफल आयोजन हुआ।
इस विशेष आयोजन में प्रमुख रूप से संजय सोनी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष,सांसद प्रतिनिधि कॉलेज पंडरिया के साथ पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर, पार्षद नरोत्तम साहू, आरुषि श्रीवास्तव, निशा टंडन तथा बहुत सारे पूर्व छात्र छात्राओं के साथ वर्तमान विद्यार्थियों ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन, पूर्व स्टूडेंट्स सम्मान के साथ विचारो का आदान प्रदान प्रमुख बिंदु रहा।
सभी अतिथियों ने उत्तरोत्तर विकास की बातो के साथ कॉलेज के विकास हेतु अपने विचार व्यक्त किए तथा आगे महाविद्यालय से जुड़कर उन्नति के प्रयास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने हेतु संकल्पित हुए। अंत में पटेल सर जी ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम की संपूर्णता की घोषणा की।