पंडरिया :- छ. ग. शासन के मंशानुरूप दिनांक 19/09/25 को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला रोहरा मे शिक्षिका भगवती जायसवाल के जन्मदिन, शिक्षक हेमंत देशमुख के जन्मदिन और शिक्षक अतुल तिवारी के पिता स्वर्गीय सुरेश तिवारी के पितृ श्राद्ध के उपलक्ष मे नेवता भोजन का आयोजन किया गया जिसमे माध्यमिक शाला/प्राथमिक शाला के बच्चे ग्राम पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और पुरे पंच साथ ही शाला प्रबंधक समिति के अध्यक्ष सहित पुरे सदस्य, संकुल समन्वयक, संकुल प्रभारी, कई विद्यालय के प्रधान पाठक शिक्षक सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर और पंडरिया नगर के गणमान्य नागरिको व विभागीय कर्मचारियों की उपस्थिति मे बच्चों सहीत सभी को मटर -पनीर की सब्जी, टमाटर की चटनी, खीर, पूड़ी, बड़ा, सलाद, अचार, पापण, मीठी दही, चावल-दाल खिलाया गया। ये कार्यक्रम पूर्व माध्यमिक के प्रधान पाठक श्री अखिल श्रीवास्तव जी के कुशल मार्गदर्शन मे संपन्न हुआ जिसके लिए उनको कोटि -कोटि साधुवाद हैं।