BREAKING

स्वर्णा लेडीज ग्रुप के ऐतिहासिक आयोजन विशाल गरबा के लिए तैयार पंडरिया।

Share:

पंडरिया : नगर की शान स्वर्णा लेडीज ग्रुप द्वारा लगातार तीसरे वर्ष भी महिलाओं के लिए विशाल और अत्यंत अनुशासित गरबे का आयोजन स्वामी आत्मानंद हाई स्कूल मैदान लोरमी रोड पंडरिया में किया जा रहा है।

      शक्ति के आराधना का पर्व नवरात्रि के विशेष अवसर पर इस वर्ष भी तीन दिवस 24.09.25 से 26.09.25 तक गरबे का एक बार फिर से ऐतिहासिक, भव्य और विशाल गरबे का आयोजन होने जा रहा है। गरबा महोत्सव के उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि राजनांदगांव लोकसभा सांसद श्री संतोष पाण्डेय जी एवं समाज सेविका श्रीमती रेखा पाण्डेय जी, द्वितीय दिवस के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ विधानसभा के उत्कृष्ट विधायक श्रीमती भावना बोहरा जी एवं समापन समारोह 26.09.25 के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री भारत सरकार श्री तोखन साहू जी, पंडरिया माटी पुत्र व तखतपुर विधायक तथा स्वर्णा लेडीज ग्रुप के संरक्षक श्री धर्मजीत सिंह ठाकुर जी, समाज सेवक सुरेंद्र सिंह छाबड़ा जी रहेंगे।


स्वर्णा लेडीज ग्रुप की अध्यक्ष श्रीमती मीनू छाबड़ा एवं संयोजक व संचालक श्रीमती उमा पाठक ने बताया कि इस महोत्सव का मुख्य आकर्षण बहुत ही सुंदर गरबा पंडाल, आकर्षक लाइटिंग व्यवस्था, बैठक व्यवस्था, गन फायर अंम्ब्रेला डांस, कलर स्मोक एवं अनुशासन है, जिसमें सिर्फ महिला प्रतिभागी ही भाग ले रहे हैं तथा दर्शकों को प्रवेश फैमिली एंट्री पास के माध्यम से ही दिया जाएगा। वहीं इस बार भी गरबा प्रतिभागी स्थानीय के साथ साथ कबीरधाम जिले के अतिरिक्त कोरबा, बिलासपुर, लोरमी से आ रहे है, पंजीकृत प्रतिभागियों को 15 दिवस पूर्व से ही प्रशिक्षित सी एम डी ए डांस अकादमी विनय सर और उनके ग्रुप और अक्षिता श्रीवास्तव द्वारा गरबे का अभ्यास कराया जा रहा है। ग्रुप के सभी सदस्यों के द्वारा अपने अपने स्तर पर जिम्मेदारियों के साथ इस ऐतिहासिक आयोजन के तैयारी मे लगे हुए है।


ग्रुप के सक्रिय सदस्य है श्रीमती स्मृति श्रीवास्तव, श्रीमती सतनाम छाबड़ा, श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव, श्रीमती गुंचा सिँह,  श्रींमती छायासिंह ठाकुर, श्रीमती नीतू भट्ठ, श्रीमती नियति जायसवाल, श्रींमती निमिता ठाकुर, श्रीमती पिंकी दुवा, श्रीमति रजनी दुवा, श्रीमती स्वीना छाबड़ा, श्रीमती ऋचा सिंग, श्रीमती गुरशीन कौर, श्रीमती प्रीति लूथरा, श्रीमति प्रियंका छाबड़ा, श्रीमती एशना छाबड़ा है। सभी ने नगर के सभी सम्मानंनीय जनो को गरबा देखने आमंत्रित किया है।

Share:

Popular News