पंडरिया - शक्कर कारख़ाना पंडरिया में गन्ना बेचे हुए किसानों को अपने गन्ने की भुगतान राशि का इंतज़ार पिछले 9 महीनों से है जिसमें मूल भुगतान लगभग 9 करोड़ व बोनस व लाभांश राशि लगभग 26 करोड़ रुपये कुल मिलाकर 35 करोड़ से ऊपर का भुगतान किसानों को मिलना बाक़ी है
किसान नेता रवि चन्द्रवंशी ने बताया कि भाजपा की सरकार आने के बाद किसानों को अपने ही गन्ने के पैसे के लिए कई महीनों से भटकना पड़ रहा है। पिछले महीने किसान कांग्रेस ने कारख़ाना का घेराव किया था तब जाकर कुछ भुगतान किसानों को हुआ था लेकिन अभी भी पूर्ण भुगतान होना बाक़ी है,किसानों को भुगतान नही होने से नवरात्रि का त्योहार फीका पड़ता हुआ दिखाई दे रहा है।
रवि चन्द्रवंशी ने ज्ञापन देते हुये कारख़ाना प्रबंधन को कहा कि नया पेराई सत्र प्रारंभ होने वाला है ,उससे पहले किसानों को यदि गन्ने का पूर्ण भुगतान नहीं हुआ तो किसान कांग्रेस किसानों के साथ सड़क पर उतर कर आंदोलन करेगी।
पंडरिया ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष सुभाष पूरी गोस्वामी ने कहा कि किसान आज साहूकारों से ब्याज लेकर खेती करने अपना जीवन यापन करने को मजबूर हो गये है भाजपा की सरकार किसानों को बिना पैसे के मारना चाहती है
ज्ञापन सौंपते समय प्रमुख रूप से रवि, सुभाषपूरी, शत्रुघन, अजीत, वीरेंद्र, अस्वनी, सुखचंद, राजाराम, अंगद, जनक, धनिराम, दिनेश, विष्णु, त्रिलोक, रुपेश, राहुल सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।