BREAKING

कवर्धा में संभव ट्रैक्टर्स का शुभारंभ।

Share:

कवर्धा - आज का किसान परंपरागत खेती से उन्नत कृषि की ओर बढ़ रहा है। खेती की आमदनी बढ़ाने के लिए हल नागर के स्थान पर  ट्रैक्टर के प्रयोग को लाभकारी माना जा रहा है। कृषि उत्पादन की वृद्धि की दिशा में खाद, बीज, सिंचाई आदि के साथ ही साथ ट्रैक्टर का महत्वपूर्ण योगदान देखा जा रहा है। जनाकांक्षा को देखते हुए युवा उद्यमी जिला दवा विक्रेता संघ सचिव एवं भारतीय जैन संघठना के संभागीय अध्यक्ष श्री अमित बरडीया ने कृषकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्थानीय स्तर पर ट्रैक्टर उपलब्ध कराने का निर्णय लिया। 

           राजनांदगांव बायपास रोड पर बुधवार 24 सितंबर को जन प्रिय स्थानीय विधायक एवं प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने नवीन प्रतिष्ठान संभव ट्रैक्टर्स का शुभारंभ भव्य समारोह में किया। पूजन के उपरांत प्रथम कृषक ग्राहक श्री सुखचैन चंद्रवंशी को ट्रैक्टर की चाबी सौपी। कार्यक्रम में संभव ट्रैक्टर्स के ओनर श्री अमित बरडीया के पुत्र अर्णव बरडीया का जन्मदिन केक काट कर और उसे शुभाशीष देकर मनाया गया। गृहमंत्री श्री विजय शर्मा एवं उपस्थितजनों द्वारा अर्णव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई।


इस अवसर पर छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष श्री सुरेश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सभापति मनीराम साहू, भारतीय जैन संगठना प्रदेश प्रमुख स्वास्थ्य प्रोग्राम डा० अतुल जैन, डॉ एस के परिहार, डॉ सिद्धार्थ जैन, जिला दवा विक्रेता संघ अध्यक्ष श्री अनिल दानी, डॉक्टर एस  के भारती, डॉक्टर सुरेश मिश्रा, डॉ आनंद मिश्रा सहित जनप्रतिनिधी, समाजसेवी, दवा प्रतिनिधि, केमिस्ट विभिन्न संगठनों के नुमाइंदों के साथ ही साथ भारी संख्या में कृषक समुदाय की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

समारोह की सफलता में इंडो फार्म ट्रैक्टर्स छत्तीसगढ़ के स्टॉकिस्ट श्री आशीष अग्रवाल का सराहनीय योगदान रहा। आगत मेहमानों के स्वागत एवं भोजन की व्यवस्था संभव ट्रैक्टर्स द्वारा उपलब्ध कराई गई। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने श्री अमित बरडीया की शानदार पहल की सराहना करते हुए कहा की किसानों को अधिक से अधिक लाभ दिलाया जावे, जिससे अन्नदाता निश्चय ही खुशहाल होगा।

Share:

Popular News