पंडरिया - स्वर्णा लेडिस ग्रुप के तत्वाधान में अभूतपूर्व गौरव और सफलता की प्राप्ति के साथ गरबा उत्सव का सफलतम तीसरा साल श्रीमती उमा पवन पाठक के द्वारा आयोजित समारोह नगर में उमंग, हर्ष और चर्चा का विषय रहा। इस शानदार आयोजन में विशेष रूप से पंडरिया नगर में ऐतिहासिक 118 चरण सफाई अभियान चलाकर सुनहरे अक्षरों में अपना नाम दर्ज करने वाले महामाया सेवा समिति को आतिथ्य सम्मान के साथ बेहतरीन प्रतिक चिन्ह से नवाजा गया।
सांसद महोदय संतोष पाण्डेय जी तथा समाजसेवी श्रीमति रेखा पांडे जी ने सारगर्भित उद्बोधन और शुभकामनाओं के साथ गरबा गौरव उत्सव का शुभारंभ किया, तत्पश्चात नृत्य भक्ति से माता रानी की पूजा कर प्रतिभागियों के द्वारा भक्तिमय गीतो पर नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई जिसने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस गौरव से परिपूर्ण पल में समिति अध्यक्ष,।सांसद प्रतिनिधि कॉलेज संजय सोनी के साथ समिति सचिव, विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक अभिषेक शर्मा, सभापति जंप जल्लू साहू, स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर डॉक्टर बैस, मोहन राजपूत, राजीव श्रीवास्तव तथा विजया शर्मा, संगीता हलवाई जी मौजूद रहे। सभी ने गरबा गौरव उत्सव के सफल आयोजन पर बधाई और शुभकामनाएं दी।