October 19, 2025


पांडातराई में 22 अक्टूबर से बहेगी संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा की गंगा।

पांडातराई - कबीरधाम जिले के पांडातराई सिद्धपुर नवागांव में बैकुंठवासी पं आशुतोष पाठक के वार्षिक श्राद्ध निमित्त दिनांक 22 अक्टूबर 2025 से श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा प्रारंभ हो रही है.पाठक परिवार के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कथा व्यास परम पूज्य श्री नृसिंहदेव गोस्वामी जी महाराज सेवाधिकारी श्री राधारमणलाल जी मंदिर वृंदावनधाम मथुरा (उ.प्र.) अपने श्रीमुख से अद्भुत और प्रभावशाली व्याख्यान से कथा का रसपान कराएंगे।

ज्ञात हो कि प्रभु श्रीराधारमण जी 483 वर्ष पूर्व शालिग्राम शिला से स्वयं प्रकट वृन्दावनधाम के सबसे प्यारे और सुंदर ठाकुर जी हैं। महाराज श्री के कृपापात्र शिष्य कीर्तन शुक्ला ने बताया कि 22अक्टूबर दिन बुधवार से जल यात्रा और वेदी पूजन के साथ गोकर्णोपाख्यान, परीक्षित जन्म और वराह अवतार से श्रीमद्भागवत की कथा प्रारंभ होगी। कथाक्रम में द्वितीय दिवस 23 अक्टूबर मनुवंश वर्णन, ध्रुव कथा, कपिल उपाख्यान, सती चरित्र तृतीय दिवस 24 अक्टूबर भरत चरित्र, अजामिलोपाख्यान, भक्त प्रहलाद की कथा, चतुर्थ दिवस 25 अक्टूबर गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा, श्री कृष्णा प्रकटोत्सव, पंचम दिन 26 अक्टूबर बाललीला,श्री गिरिराज पूजन, रासलीला,श्री रुक्मणी मंगल छठवें दिन 27 अक्टूबर भगवान के अन्यान्य विवाह, प्रद्युम्न जन्म, सुदामा चरित्र सातवें दिन 28 अक्टूबर योगेश्वर संवाद, अवधूतोपाख्यान, परीक्षित मोक्ष और चढ़ोत्तरी, अष्टम दिवस 29 अक्टूबर गीता पाठ श्री विष्णु सहस्त्रनाम, हवन, कपिला तर्पण एवं पूर्णाहुति के साथ कथा संपन्न होगी।


कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 03:00 से हरि इच्छा तक है। कथा आयोजक श्रीमती दीपांजलि पाठक, श्रीमती वर्षा परितोष पाठक, श्रीमती विभा नंदीघोष पाठक, श्रीमती सोमी सुघोष पाठक, श्रीमती प्रियंका सोमेश पाठक एवं समस्त पाठक परिवार ने समस्त धर्मानुरागियों से निवेदन किया है कि सपरिवार पधारकर श्री कृष्णकथा का पुण्य प्राप्त करें।


Related Post

Advertisement



Get In Touch