बिलासपुर - आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब और साध्वीजी के बिलासपुर आगमन होने जा रहा है। सकल जैन समाज के द्वारा गुरु भगवंतो की आगवानी 29 दिसंबर, प्रातः 7:00 बजे, महाराणा प्रताप चौक, बिलासपुर में बड़े धूमधाम से करने की तैयारी की जा रही।
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के संरक्षक विमल चोपड़ा एवं अध्यक्ष सुभाष श्रीश्रीमाल ने बताया कि आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 और साध्वीजी आदि ठाणा 19 नागपुर में चातुर्मास संपन्न करने के पश्चात् रायपुर से 18-19 दिसम्बर को विहार हुवा। 29 दिसम्बर को सुबह बिलासपुर के महाराणा प्रताप चौक पहुंचने की पूर्ण संभावना है आचार्य भगवंत पैदल विहार कर बिलासपुर से वाराणसी बनारस जाएंगे।
विहार सेवा देने वाले संजय छाजेड़ ने बताया कि आचार्य भगवंत एवं साध्वी जी प्रतिदिन 15 से 18 किलोमीटर का विहार कर रहे हैं जो सुबह 5:00 बजे से प्रारंभ होता है। समाज के सदस्यो द्वारा भगवंतों की गोचरी– पानी की व्यवस्था का लाभ ले रहे। 27 दिसम्बर को आचार्य दौराभाटा में विराजमान रहेंगे।
विहार सेवा में प्रमुख रूप से लगातर संजीव चोपड़ा, छाजेड, तुषार मेहता, कुणाल भयानी, विनोद लुनिया, अभिनव डाकलिया, गौरव डाकलिया, प्रवीण कोचर, चंदन चोपड़ा, रूपेश गोलछा, संगीता चोपड़ा, सारंग चोपड़ा, अमित गोलछा एवं अन्य सकल जैन समाज के बड़ी संख्या मेः सदस्यागण लाभ ले रहे हैं।