December 27, 2025


आरएसएस के प्रांत प्रमुख पहुंचे मनोहर गौशाला, कहा - यहां का अनुसंधान एक दूरदर्शी पहल।


खैरागढ़ - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रमुख टोपलाल वर्मा, एनिमल वेलफेयर बोर्ड छत्तीसगढ़ से डिप्टी डायरेक्टर डॉ. आरके सोनवाने और डॉ. उदय शंकर तिवारी के साथ मनोहर गौशाला खैरागढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गौशाला में संचालित विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया और यहां किए जा रहे कार्यों की सराहना की। सभी ने गौशाला में निर्मित फसल अमृत, आसपास के वन क्षेत्र और प्राकृतिक व जैविक गतिविधियों का निरीक्षण किया। अतिथियों ने निर्माणाधीन चंद्रमणि गौ चिकित्सालय व रिसर्च सेंटर का अवलोकन किया और इसे गौसेवा, पशु चिकित्सा एवं अनुसंधान के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण व दूरदर्शी पहल बताया। कामधेनु माता की आरती कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के पूर्व डायरेक्टर बिसेसर साहू सहित किसान, पशु चिकित्सक एवं गौसेवा से जुड़े कार्यकर्ता मौजूद रहे। गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन (पदम डाकलिया) ने बताया कि अतिथियों ने मनोहर गौशाला को देश की एक आदर्श मॉडल बताते हुए यहां हो रहे कार्यों की खुले मन से सराहना की। कार्यक्रम के अंत में गौशाला प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं सहभागी किसान बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया तथा गौसेवा, पर्यावरण संरक्षण और जैविक कृषि को आगे बढ़ाने के संकल्प को दोहराया गया।


Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch