बिलासपुर - आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब और साध्वीजी के बिलासपुर आगमन बड़े ही धूमधाम से हुआ। सकल जैन समाज के द्वारा गुरु भगवंतो के विहार में बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के सदस्यो ने भगवान के जयकारा के साथ गुरु भगवंतो का शहर प्रवेश कराया। सोमवार को त्रिवेणी डेंटल कॉलेज से सुबह 5:00 बजे विहार कर महाराणा प्रताप चौक पहुंचें। जहां सकल जैन समाज के सदस्यो के द्वारा भव्य अगवानी की गई। उसके पश्चात् नेहरू नगर स्थित समाज के संरक्षक विमल चोपड़ा के निवास स्थान में पहुंचकर भगवान की पूजा अर्चना की गई। फिर वहां से विहार कर सामुदायिक भवन नर्मदा नगर में पहुंचें जहां प्रवचन हुवा।
श्री जैन श्वेतांबर श्री संघ के के पदाधिकारी एवं सदस्यों के साथ बिलासपुर सकल जैन समाज के बड़ी संख्या में श्रावक श्राविका आचार्य गुरु भगवंतो के विहार, आहार, अगवानी में शामिल हो रहे हैं । जैसा कि आचार्य भगवंत परम्पूज्य श्री महासेनसूरीजी महाराज साहब आदि ठाणा 4 और साध्वीजी आदि ठाणा 19 नागपुर में चातुर्मास संपन्न करने के बिलासपुर आगमन हुवा। आचार्य भगवंत पैदल विहार कर बिलासपुर से अंबिकापुर होते हुए वाराणसी बनारस जाएंगे। समाज के सदस्य भगवंतों की गोचरी– पानी की व्यवस्था कर लाभ ले रहे।
विहार सेवा में संजय छाजेड संजीव चोपड़ा, तुषार मेहता, कुणाल भयानी, अभिनव डाकलिया, गौरव डाकलिया, प्रवीन कोचर, रूपेश गोलछा, सारंग चोपड़ा, मयंक चोपड़ा, अमित गोल्छा, विनोद लुनिया एवं अमरेश जैन तथा अन्य सदस्यगण सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।
प्रवचन - आचार्य महासेन सुरी जी ने प्रवचन में कहा आत्मा योग करने से शरीर का रोग खत्म हो जाता है पैसा के लिए टाइम निकलता है भगवान के लिए नहीं। हम बोलते हैं धर्म के लिए समय नहीं है समय निकालना होगा भगवान के लिए कितना, संसार के लिए कितना इन सब के लिए टाइम निकालना होगा। जिंदगी का कोई भरोसा नहीं मरण का चिंतन करो बार-बार भगवान को याद करना आपके पास जितनी आसक्ति है भगवान की आराधना करो आसक्ति खत्म हो जाएगी।
मुनि श्री सिद्ध सेन ने अपने प्रवचन में कहा - पूरे दिन मेहनत हम दो रोटी के लिए कर रहे हैं लेकिन परिवार में दूसरे सदस्यों को दो रोटी नहीं मिल रहा है तो हमारी कमाई किसी काम की नहीं। नमस्कार महामंत्र का स्वरूप जिससे महावीर को सम्यक ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। नवकार मंत्र में पापो का नाश करने की ताकत होती है, महामंत्र के एक अक्षर बोलने से ही हमें लाभ प्राप्त होता है। पाप नाश होता है पूरे पद के पठन से। नवकार का लखपति बनो जो दूसरे भव में जाएगा पैसे से लखपति बनोगे तो वह यही छूटेगा। साधु साध्वी की हमेशा साधना करनी चाहिए विहार में चलकर आप आज साधु साध्वी के सहायक हो गए। अभी फास्ट का जमाना है खाना भी फास्ट फूड और जाना भी फास्ट।
गुरु भगवंतो के अगवानी एवं प्रवचन में संरक्षक विमल चोपड़ा, सनत जैन, भगवान दास सुतारिया, महेंद्र जैन, सुभाष श्रीश्रीमाल, सुरेंद्र मालू, चंद्रप्रकाश बोथरा, प्रकाश लुनिया, संजय कोठारी, नरेंद्र मेहता, गौतम चंद बाफना, शशिकांत भयानी, रमेश भयानी, अरिहंत जैन, गोपाल वेलाणी, तेरापंथ समाज, गुजराती जैन समाज एवम दिगंबर जैन समाज सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग उपस्थित थे।
गुरु भगवंतों के आहार एवं विहार की व्यवस्था के लाभार्थी परिवार
30/12/25 (मंगलवार)
सुबह: सुभाष जैन, संजीव चोपड़ा, रुपेश गोलछा
स्थान: सेंदरी
31/12/25 (बुधवार)
सुबह: अभिनव डाकलिया, गौरव डाकलिया, प्रवीण कोचर
रतनपुर, सिद्धि विनायक मंदिर