March 08, 2026


लायंस क्लब कबीरधाम ने महिला दिवस पर प्रतिभाओं का किया सम्मान।

कवर्धा 08/03/26 - लायंस क्लब जिला कबीरधाम के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्र में अग्रणी महिला प्रतिभाओं का सम्मान जी प्लाजा पैलेस  कवर्धा में किया गया। डिस्टिक्ट लायंस क्लब अध्यक्ष श्री प्रेमचंद श्रीश्रीमाल ने अपने उद्बोधन मे लायंस क्लब की सर्वजन हिताय गतिविधियों की विस्तार से जानकारी दी। 

Advertisement


     इस अवसर पर स्वास्थ्य क्षेत्र में जागरूकता अभियान को गति देने एवं योग शिक्षा में अहम योगदान हेतु श्रीमती प्रवीणा  - प्रशांत मोदी को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित कर शुभकामनाएं दी गई। कार्यक्रम में लायन श्रीमती सुशीला श्री श्रीमाल, लायन श्रीमती नीता लूनिया सहित मातृशक्ति की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। सचिव लायन हरीश गांधी, लायन रामेश्वर गुप्ता कोषाध्यक्ष सहित पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे। साहित्यकार छाबड़ा जी ने कार्यक्रम का संचालन किया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch