April 21, 2026


नीमच में आस्था एवं राष्ट्रभाव का संगम : भैया जी जोशी ने किए गुरुदेव श्री के दर्शन।

नीमच - परम पूज्य गुरुदेव, सूरि सम्राट, राष्ट्र रत्न, अवंति तीर्थोद्धारक, खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. के सानिध्य में दिनांक 20 अप्रैल 2026 को मध्य प्रदेश के नीमच की पावन धरा पर एक अत्यंत गरिमामयी एवं प्रेरणादायी क्षण साक्षी बना।

Advertisement

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के वरिष्ठ प्रचारक एवं पूर्व सरकार्यवाह माननीय श्री सुरेश भैया जी जोशी गुरुदेव श्री के दर्शन हेतु पधारे। इस अवसर पर भैया जी जोशी एवं गुरुदेव श्री के मध्य अत्यंत सार्थक एवं प्रेरणादायी धर्मचर्चा संपन्न हुई।

चर्चा के दौरान समाज की एकता, संगठन शक्ति तथा राष्ट्र निर्माण के मूल्यों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस दिव्य भेंट ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं स्वयंसेवकों के हृदय को आध्यात्मिक ऊर्जा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना से अभिभूत कर दिया। संपूर्ण वातावरण भक्ति, प्रेरणा और सकारात्मकता से गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रघुवीर जी (प्रांत सह कार्यवाह), अनिल जैन (जिला संघ चालक), अनिल जी (जिला प्रचारक), रविन्द्र सिंह परिहार (धर्म जागरण मंच), अजय जी गोड (विभाग प्रचारक), सतीश खंडेलवाल (विभाग संघ चालक) सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

प्रेषक : नेमिकांतिमणि टीम

Advertisement

Tranding News

Get In Touch