खिरकिया (हरदा) :- जन जन की आस्था के केंद्र परम पूज्य 1008 आचार्य श्री रामलालजी महाराज साहब एवं उपाध्याय प्रवर श्री राजेश मुनिजी महराज साहब के मुखारविंद से सैकड़ों संत-सतीयाजी के सानिध्य में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में 23 अप्रैल 2026 को राजस्थान के नोखा के जोरावर पूरा में चार दीक्षाएं होना संभावित है। इसी तारतम्यता में इंदौर की बेटी मुमुक्षु विनुषी भंडारी की दीक्षा संभावित है।दीक्षा के पूर्व इंदौर के रविन्द्र नाट्य गृह में भक्ति भजन का आयोजन मुंबई के धैर्य राठौर एवं वीरेंद्र अब्बानी ने राम गुरु भक्ति के माहौल से सभी सारावोर कर दिया। साथ ही भव्य बारघोड़ा के साथ अभिनंदन समारोह का आयोजन रखा गया जिसमें विनुषी बहन ने बताया कि गुरु राम के जीवन की यतना, दृढ़ता, स्पष्टता गुण से प्रभावित और दृढ़ संयम की पालना, को नजदीक से देखकर जीवन परिवर्तन हो गया।

अभिनंदन समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश शासन के चेतन्य कश्यप रतलाम,विशिष्ट अतिथि विधायक क्षेत्र क्रमांक 4 इंदौर मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़, गरिमामय सानिध्य श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी के अलावा पदाधिकारी गण,श्रद्धालु गुरुभक्त उपस्थित रहे। इस अवसर पर खिरकिया से आशीष समदड़िया, अमम समदड़िया एवं सिवनी मालवा से ऋषिका अमन मुणोत भी अनुमोदन हेतु उपस्थित रहे।