कुकडेश्वर (नीमच) - परम पूज्य अवंति तीर्थोद्धारक राष्ट्ररत्न खरतरगच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा., पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म.सा., पूज्य मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म.सा. आदि ठाणा 3 का दिनांक 18 अप्रैल 2026 को मध्यप्रदेश के नीमच जिले के कुकडेश्वर में मंगलमय पदार्पण हुआ। उनके पावन आगमन पर ग्रामवासियों द्वारा भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

तत्पश्चात् कुकडेश्वर के अति प्राचीन पार्श्वनाथ तीर्थ में पूज्य श्री द्वारा दर्शन-वंदन किया गया। इसके पश्चात पूज्य श्री मनासा की ओर विहार हेतु पधारे।
प्रेषक - नेमिकांतिमणि टीम