रायपुर - जैन सोशल ग्रुप रायपुर द्वारा आयोजित “गीत गाता चल” Karaoke Singing एवं The Grand Group Tambola का भव्य आयोजन विमतारा हॉल, शांतिनगर में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।

JSG परिवार द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम केवल एक मनोरंजन कार्यक्रम नहीं बल्कि संगीत, मस्ती, प्रेम और अपनत्व से भरा एक यादगार उत्सव बन गया। लगभग 70 कपल्स की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी सदस्य पूरे समय गीतों की धुन पर झूमते और गुनगुनाते नजर आए।
कार्यक्रम का शुभारंभ संध्या चोपड़ा एवं आस्था जैन द्वारा णमोकार मंत्र के मंगलाचरण से किया गया। उद्घाटन समारोह में कार्यक्रम संयोजक धनराज कोटड़िया एवं जैन सोशल ग्रुप अध्यक्ष अशोक मुकीम ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम का संचालन रतन कोटड़िया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की शानदार शुरुआत नरेन्द्र लुनिया द्वारा “गीत गाता चल ओ साथी गुनगुनाता चल” गीत से हुई, जिसके साथ सभी singers ने मंच पर आकर्षक entry ली। इसके पश्चात सभी singers ने मिलकर एक शानदार parody गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया।
संगीतमयी प्रस्तुतियों की श्रृंखला में नरेन्द्र जैन एवं मनीष जैन ने “जानू मेरी जान मैं तुझपे कुर्बान”, आशा संचेती ने “रिमझिम के गीत सावन गाए”, डॉ. अमित जैन ने “गुलाबी आंखें जो तेरी देखी”, ज्योति बागरेचा ने “दिल दीवाना बिन सजना के माने ना”, मोतीलाल ओसवाल ने “चुपके चुपके सखियों के संग बातें करना भूल गई”, मनीष जैन एवं पद्मा जैन ने “ऐ मेरे हमसफर”, रेखा सोनी ने “मेरे रश्के कमर” एवं “माही वे”, वहीं धनराज लोढ़ा एवं सुबोध बागरेचा ने “है अपना दिल तो आवारा” गीत पर शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम के अंत में सभी male singers ने “लैला ओ लैला” एवं सभी singers ने “चलते चलते मेरे ये गीत याद रखना” गीत पर मनमोहक प्रस्तुति देकर उपस्थित सदस्यों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि ग्रुप के ऐसे उदीयमान कलाकार, जिन्होंने जीवन की जिम्मेदारियों के बीच कहीं अपने शौक और प्रतिभा को दबा दिया था, उन्होंने इस मंच पर अपनी कला को पुनः जीवंत करते हुए शानदार प्रस्तुतियां दीं।
पूरे कार्यक्रम एवं Grand Group Tambola का शानदार concept एवं superb anchoring ममता जैन द्वारा किया गया, जिन्होंने अपने ऊर्जावान एवं मनोरंजक संचालन से कार्यक्रम में नई जान डाल दी। तंबोला में विनीता पारख का विशेष सहयोग सराहनीय रहा।
ग्रुप तंबोला को एक अलग एवं रोचक अंदाज में आयोजित किया गया, जिसमें उपस्थित लगभग प्रत्येक सदस्य कोई न कोई पुरस्कार जीतकर अत्यंत उत्साहित नजर आया।
कार्यक्रम में समर क्वीन का पुरस्कार उषा पारख, समर किंग का पुरस्कार राजा जैन एवं बेस्ट कपल का पुरस्कार राजीव एवं रीतु नूना को प्रदान किया गया।
संगीत, तालियों, मुस्कुराहटों और अपनत्व से भरा यह आयोजन सभी उपस्थित परिवारों के लिए लंबे समय तक यादगार रहेगा।