May 30, 2026


श्री भैरव सोसायटी योग परिवार द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं बाल संस्कार शिविर का कल होगा भव्य समापन।

आज की योग साधना के मध्य संत शिरोमणि पन्यास प्रवर परमपूज्य विनय कुशल मुनि जी महाराज साहब एवं तप चक्रवर्ती परम पूज्य विराग मुनि जी जिनका आज 150 उपवास है का सानिध्य प्राप्त हुआ।

रायपुर - श्री भैरव सोसायटी योग परिवार द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय योग एवं बाल संस्कार शिविर का कल होगा भव्य समापन।

Advertisement

आज की योग साधना के मध्य संत शिरोमणि पन्यास प्रवर  परमपूज्य विनय कुशल मुनि जी महाराज साहब एवं तप चक्रवर्ती  परम पूज्य विराग मुनि जी जिनका आज 150 उपवास है का सानिध्य प्राप्त हुआ। महाराज साहब के प्रेरक उद्बोधन से साधकों ने सात्विक आहार एवं नित्य योग करने का संकल्प लिया।

 भारतीय योग संस्थान, दिल्ली की रायपुर शाखा श्री भैरव सोसायटी योग परिवार द्वारा आयोजित पाँच दिवसीय निःशुल्क योग एवं बाल संस्कार शिविर का भव्य समापन कल प्रातः आयोजित किया जाएगा। शिविर के अंतिम दिवस में कुटुंब योग_ "मेरी मां मेरी श्रद्धा' मेरे पिता मेरा अभिमान,"" स्वास्थ्य, संस्कार एवं सकारात्मक जीवनशैली का विशेष संदेश जन-जन तक पहुँचाया जाएगा।

शिविर के दौरान बच्चों, युवाओं, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों ने योगासन, प्राणायाम, ध्यान, अनुशासन, संस्कार, संगठन, स्वस्थ जीवनशैली तथा रोगमुक्त जीवन के विभिन्न आयामों का अभ्यास एवं मार्गदर्शन प्राप्त किया। प्रतिभागियों ने अनुभव किया कि योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि मन, बुद्धि, भावनाओं और आत्मा को संतुलित करने का विज्ञान है।

योग विशेषज्ञ राजेश डागा एवं वंदना आहूजा ने बताया कि संसार की अनेक विधाएँ और जीवन प्रबंधन की अनेक प्रणालियाँ योग की मूल भावना से ही विकसित हुई हैं। योग मनुष्य को स्वयं से जोड़ता है, परिवार को संस्कार देता है, समाज को एकता प्रदान करता है और राष्ट्र को सशक्त बनाता है। योग केवल आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जीवन को सही दिशा देने वाली एक संपूर्ण जीवन-पद्धति है।

आज के तनावपूर्ण, भागदौड़ भरे और तकनीकी युग में जब व्यक्ति मानसिक अशांति, मोटापा, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, हृदय रोग तथा अनेक जीवनशैली जनित समस्याओं से जूझ रहा है, तब योग एक सरल, सुलभ और प्रभावी समाधान बनकर सामने आया है। नियमित योगाभ्यास व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाता है।

शिविर में प्रांत प्रधान मुकेश सोनी, राजेश डागा, राजेश अग्रवाल, धनेश्वरी वज्रपात, अंजू जैन, संदीप सूर्यवंशी, तोषी बेगानी, संतोष साहू, मीरा साहू, लक्षित बेगानी, पूर्णिमा साहू, श्याम शुक्ला, सरिता साहू सहित योग परिवार के अनेक सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा स्वास्थ्य एवं संस्कारों का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

केंद्र प्रमुख श्रीमती कांति लूनिया ने बताया कि पाँच दिवसीय शिविर का समापन अवश्य होगा, किन्तु योग की साधना का क्रम निरंतर चलता रहेगा। श्री भैरव सोसायटी योग परिवार द्वारा प्रतिदिन प्रातः 5:00 बजे से 7:00 बजे तक योग कक्षाएँ वर्ष के 365 दिन नियमित रूप से संचालित की जाती है और रहेंगी। सभी नागरिकों, युवाओं, महिलाओं एवं बच्चों से आग्रह किया गया है कि वे इस स्वास्थ्य अभियान से जुड़ें, अपने परिवार को जोड़ें और स्वस्थ, संस्कारित एवं सकारात्मक समाज निर्माण में सहभागी बनें।

"पांचवें दिन कुटुंब योग अर्थात सपरिवार उपस्थिति के साथ पाँच दिन का शिविर समाप्त होगा,

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch